कानपुर, कानपुर की घाटमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई है और अब ईवीएम बाहर निकालकर गिनती की जा रही है। ईवीएम बाहर आने के बाद प्रत्याशियों की धड़कनें तेज बनी हुई हैं। सुबह से ही प्रत्याशी और एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंच गए और गणना की निगरानी शुरू कर दी है। अफसर भी टेबल पर घूम घूमकर जायजा ले रहे हैं। मतगणना एजेंटों को तलाश के बाद प्रवेश दिया गया है।
Ghatampur By Election Result Updates
- 05:55 बजे राउंड-35: भाजपा प्रत्याशी लंबी बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ गए हैं और समर्थक भी विजयी चिह्न बनाकर जीत को लेकर उत्साहित नजर आने लगे हैं। अभी तक 156745 वोटों की गिनती के बाद भाजपा : 60094, सपा : 22574, कांग्रेस : 36480 और बसपा : 33814 वोट हासिल कर चुकी है।
- 05:45 बजे राउंड-34: भाजपा प्रत्याशी जीत के मुहाने पर पहुंच गए हैं और 23330 वोटों से आगे चल रहे हैं, अबतक की लड़ाई बसपा से जारी थी लेकिन अब कांगेस दूसरे पायदान पर आ चुकी है। 155173 वोटों की गिनती में भाजपा को 59350, सपा को 22517, कांग्रेस को 36020 और बसपा को 33542 वोट मिल चुके हैं।
- 05:40 बजे राउंड-33: यह राउंड कांग्रेस का कहा जाएगा क्योंकि तीसरे पायदान से ऊपर उठकर बसपा को पीछे धकेलते हुए दूसरे पायदान पर आ गई है। जबकि भाजपा प्रत्याशी 23248 वोटों से बढ़त बनाकर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। अभी तक 151069 वोटों की गिनती में भाजपा को 57841, सपा को 22059, कांग्रेस को 34593 और बसपा को 32931 वोट मिले हैं।
- 05:35 बजे राउंड-32: यह राउंड माना जाए तो कांग्रेस के नाम रहा है क्योंकि धीरे धीरे बढ़त बनाते हुए दूसरे पायदान पर आने वाली है। वैसे शुरुआत से बढ़त बनाकर भाजपा 22740 वोटों से आगे चल रही है। अबतक 145971 वोटों की गिनती में भाजपा को 55840, सपा को 21319, कांग्रेस को 33100 और बसपा को 32214 वोट मिल चुके हैं।
- 05:30 बजे राउंड-31: अंतिम चरण की गणना में 22490 वोटों से भाजपा आगे है। अभी तक 141275 वोटों की गिनती हो चुकी है, इसमें भाजपा: 54279, सपा: 20131, कांग्रेस:31718 और बसपा: 31789 वोट हासिल कर चुकी है।
- 05:15 बजे राउंड-30: बीजेपी का प्रत्याशी 21625 वोटों से आगे चल रहा है। अभी तक 136986 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा को 52825, सपा: 19872, कांग्रेस:29881 और बसपा को 31200 वोट मिले हैं।
- 05:00 बजे राउंड-29: भाजपा प्रत्याशी 20651 वोटों से आगे चल रहे हैं, उनका पीछा करने वाले बसपा प्रत्याशी काफी पिछड़ चुके हैं। यह देखते हुए भाजपाइयों ने जीत सुनश्चित मान ली है। अभी तक 122371 वोटों की गणना में भाजपा : 51087, सपा: 19220, कांग्रेस : 28544 और बसपा को 30436 वोट मिले हैं।
- 04:45 बजे राउंड-28: अंतिम चरण के चक्र में भाजपा प्रत्याशी की लंबी बढ़त को देखते हुए भाजपाइयों ने जीत की उम्मीद पूरी होते देखकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। भाजपा 19964 वोटों से आगे चल रही है। अभी तक की गणना में भाजपा : 49687, सपा : 18584, कांग्रेस : 27346 और बसपा को 29723 वोट मिल चुके हैं। अबतक 128236 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
- 04:35 बजे राउंड-27: भाजपा प्रत्याशी 19171 वोटों की बढ़त के साथ जीत के करीब बढ़ रहे हैं। दूसरे पायदान पर बसपा बनी हुई है, हालांकि अंतर काफी हो जाने से समर्थकों में मायूसी बनी है। अबतक 123110 वोटों की गिनती में भाजपा : 47942, सपा : 17807, कांग्रेस : 25825 और बसपा 28771 वोट मिले हैं।
- 04:25 बजे राउंड-26: अबतक 119021 वोटों की गिनती हो पूरी हो चुकी है। भाजपा 18591 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। अभी तक उपेंद्र पासवान बीजेपी – 46663, कुलदीप संखवार बसपा – 28027, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 24597 और इंद्रजीत कोरी सपा – 17075 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
- 04:15 बजे राउंड-25: भाजपा की बढ़त बरकरार बनी हुई है और 17872 वोटों से आगे चल रही है। अबतक 114316 वोटों की गिनती में उपेंद्र पासवान बीजेपी – 44830, कुलदीप संखवार बसपा – 26958, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 23610 और इंद्रजीत कोरी सपा – 16357 प्राप्त कर चुके हैं।
- 04:00 बजे राउंड-24: अबतक की मतगणना के बाद विजेता को लेकर लगभग तस्वीर साफ होने लगी है, अभी 16537 वोटों से भाजपा आगे चल रही है और दूसरे नंबर पर बसपा है। 109596 वोटों की गणना पूरी हो चुकी है, जिसमें उपेंद्र पासवान बीजेपी – 42613, कुलदीप संखवार बसपा – 26076,
- कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 23079, इंद्रजीत कोरी सपा-15402 वोट मिले हैं।
- 03:45 बजे राउंड-23: अभभी 104449 वोटों गिनती पूरी हो चुकी है। बीजेपी के प्रत्याशी उपेंद्र पासवान बसपा प्रत्याशी कुलदीप संखवार से 15230 वोटों से आगे चल रहे हैं। उपेंद्र पासवान बीजेपी- 40363, कुलदीप संखवार बसपा – 25133, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 21625 और इंद्रजीत कोरी सपा-15019 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
- 03:30 बजे राउंड-22: अबतक 99661 वोट ईवीएम से बाहर आ चुके हैं। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी 14572 वोटों की बढ़त पर है, इससे समर्थक भी उनकी जीत को लेकर आशान्वित दिखने लगे हैं। अभी तक की गणना में उपेंद्र पासवान बीजेपी – 38704, कुलदीप संखवार बसपा – 24132, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 20052 और इंद्रजीत कोरी सपा – 14571 वोट मिले हैं।
- 03:20 बजे राउंड-21: अबतक 95409 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। तीसरे चक्र के बाद से बढ़त बनाकर चल रहे भाजपा प्रत्याशी 13274 वोट से आगे हैं। दूसरे नंबर पर बसपा बनी हुई है। अभी तक की गणना में उपेंद्र पासवान बीजेपी – 36895, कुलदीप संखवार बसपा – 23621, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 19098 और इंद्रजीत कोरी सपा – 13681 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
- 03:10 बजे राउंड-20: बीसवें राउंड में भी भाजपा का दबदबा कायम है, अभी तक 91052 वोटों की गणना हुई है। 12050 वोटो से भाजपा आगे चल रही है और बसपा प्रत्याशी दूसरे पायदान पर बने हुए हैं। अबतक उपेंद्र पासवान बीजेपी – 34902, कुलदीप संखवार बसपा – 22852, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस- 18289 और इंद्रजीत कोरी सपा-13003 वोट मिल चुके हैं।
- 02:50 बजे राउंड-19: अभी तक 86521 वोट गिने जा चुके हैं। फिलहाल भाजपा प्रत्याशी 10970 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं। इसमें उपेंद्र पासवान बीजेपी – 33334, कुलदीप संखवार बसपा – 22364, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 16251, इंद्रजीत कोरी सपा-12645 वोट मिले हैं।
- 02:40 बजे राउंड-18: अबतक 81702 वोटों की गणना पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा 9442 वोटों से बढ़त बनाकर आगे चल रही है। अभी तक की मतगणना में उपेंद्र पासवान बीजेपी – 31329, कुलदीप संखवार बसपा – 21837, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 14430 और इंद्रजीत कोरी सपा – 12239 वोट मिले हैं।
- 02:18 बजे राउंड-17: अबतक 76753 वोटों की गणना पूरी हो गई है। अभी भी भाजपा प्रत्याशी लंबी बढ़त लेकर आगे चल रहे हैं। अब भाजपाइयों के चेहरे पर मुस्कान छायी है। वहीं दूसरे नंबर पर चल रहे बसपा प्रत्याशी के समर्थक अभी पूरी उम्मीद लगाकर आगे बढ़ रहे हैं। इसमें उपेंद्र पासवान बीजेपी – 29452, कुलदीप संखवार बसपा – 21122, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 12621, इंद्रजीत कोरी सपा – 11768 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
- 02:15 बजे राउंड-16: सोलवें राउंड की मतगणना में भाजपा और बसपा प्रत्याशी के बीच मतों का अंतर तेजी से बढ़ा है। अबतक 71756 मतों की गिनती में उपेंद्र पासवान बीजेपी – 27402, कुलदीप संखवार बसपा – 20365, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 11194, इंद्रजीत कोरी सपा – 11124 वोट हासिल कर चुके हैं।
- 02:00 बजे राउंड-14 : भाजपा प्रत्याशी ने चौदहवें चक्र की गणना में लंबी बढ़त लेकर बसपा को 5185 वोटों से पीछे छोड़ दिया है। अबतक 62578 वोटों की गिनती में उपेंद्र पासवान बीजेपी – 23512, कुलदीप संखवार बसपा – 18327, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 9501, इंद्रजीत कोरी सपा – 9784 वोट हासिल कर चुके हैं। वहीं नोटा का आकड़ा 534 हो गया है।
- 01:35 बजे राउंड-13 : तेरहवें राउंड से भाजपा प्रत्याशी ने रफ्तार पकड़ ली है और 3618 वोट से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। अबतक 58198 वोटों की मतगणना में उपेंद्र पासवान बीजेपी-21352, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 8504, कुलदीप संखवार बसपा-17734 और इंद्रजीत कोरी सपा – 9242 वोट हासिल कर चुके हैं।
- 01:20 बजे राउंड-12 : इस राउंड में भाजपा का पीछा बसपा करती रही, हालांकि भाजपा प्रत्याशी 2360 वोटों की बढ़त लेकर आगे चलते जा रहे हैं। अभी तक 53865 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें उपेंद्र पासवान बीजेपी – 19209, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस – 8106, कुलदीप संखवार बसपा – 16849, इंद्रजीत कोरी सपा – 8450 वोट मिले हैं।
- 01:05 बजे राउंड-11 : ग्यारहवें चक्र तक 49306 वोटों की गणना पूरी हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी 1934 वोटों से आगे चल रहे हैं, हालांकि बसपा प्रत्याशी उनका तेजी से पीछा करते हुए दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। अबतक की गिनती में उपेंद्र पासवान बीजेपी-17391, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस-7355
कुलदीप संखवार बसपा- 15457, इंद्रजीत कोरी सपा-7949 वोट हासिल कर चुके हैं।
- 12:25 बजे राउंड-10 : भाजपा के पीछे पीछे भाग रही बसपा दसवें राउंड से एक बार फिर पिछड़ती नजर आ रही है। इस बार अच्छी बढ़त बनते हुए भाजपा प्रत्याशी 2697 वोटों से आगे चल रहे हैं। अबतक 44132 वोटों की गिनती में उपेंद्र पासवान बीजेपी-15856, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस-6764, कुलदीप संखवार बसपा-13159 और इंद्रजीत कोरी सपा-7335 मत प्राप्त कर चुके हैं।
- 12:20 बजे राउंड-9 : अबतक 39673 वोटों की गिनती हाे चुकी है, शुरू से बढ़त बनाकर पिछड़ चुकी बसपा अब भाजपा के पीछे पीछे तेजी से भाग रही है। हालांकि दोनों के प्रत्याशियों के बीच ज्यादा अंतर नहीं है। भाजपा प्रत्याशी 1606 वोट से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। अभी तक उपेंद्र पासवान बीजेपी- 13746, कृपाशंकर संखवार कांग्रेस-6108, कुलदीप संखवार बसपा-12140 और इंद्रजीत कोरी सपा-6754 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
- 11:50 बजे राउंड-8: आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी ने तेजी से बढ़त हासिल की है लेकिन बसपा प्रत्याशी बराबर पीछा कर रहे हैं। अभी तक 35112 वोटों की गिनती हो चुकी है। इसमें भाजपा उपेंद्र पासवान-12283, कांग्रेस कृपाशंकर संखवार- 5425, बसपा कुलदीप संखवार-10632 और सपा से इंद्रजीत कोरी -5935 वोट प्राप्त कर चुके हैं।
- 11:30 बजे राउंड-7: सातवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त का अंतर को बढ़ा दिया है। अबतक 30764 वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। भाजपा के उपेंद्र पासवान को 10792, कांग्रेस के कृपाशंकर संखवार को 4545, बसपा के कुलदीप संखवार को 9311, सपा के इंद्रजीत कोरी को 5380 वोट मिले हैं।
- राउंड 6: छठवें चक्र में अबतक 26483 मतों की गणना हो चुकी है। शुरुआती राउंड में बढ़त बनाकर पिछड़ने वाली बसपा धीरे धीरे भाजपा से वोटों का अंतर कम करते हुए आगे बढ़ रही है। हालांकि अभी भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। इसमें भाजपा को 9016, कांग्रेस को 3744, बसपा को 8360 और सपा को 4716 वोट मिले हैं।
- राउंड 5: पांचवें चक्र की गणना में भाजपा प्रत्याशी की बढ़त कम होकर 807 वोट रह गई है। इस राउंड में बसपा प्रत्याशी ने कवर किया है। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ही आगे चल रहे हैं। अबतक 21848 वोटों की गिनती हो चुकी है। भाजपा को 7632, कांग्रेस को 3153, बसपा को 6825 और सपा को 3681 वोट मिले हैं।
- राउंड 4 : चौथे राउंड की गणना में भाजपा प्रत्याशी 1120 वोटों से आगे चल रहे हैं, अबतक 17331 वोटों की गणना हो चुकी है। इसमें भाजपा को 6209, कांग्रेस को 2380, बसपा को 5089 और सपा को 3167 मत मिले हैं।
- तीसरा राउंड : तीसरे चक्र की गणना में भाजपा आगे निकल गई है और बसपा को 655 वोट से पीछे कर दिया है। इस राउंड के बाद सपा को 2125, बसपा को 3782, भाजपा को 4437 और कांग्रेस प्रत्याशी को 1592 वोट मिल चुके हैं।
- दूसरा राउंड : दूसरे चक्र तक 8464 वोटों की गिनती हो चुकी है। दूसरे राउंड में भी बसपा प्रत्याशी 618 वोट से आगे चल रहे हैं। इसमें भाजपा को 2247, कांग्रेस को 1164, बसपा को 2861 और सपा को 1943 मत मिले हैं।
- पहला राउंड : पहले चक्र में मतों की गिनती में बसपा प्रत्याशी 212 वोट से आगे हैं। इसमें सपा के इंदजीत कोरी को 950, भाजपा के उपेंद्रनाथ को 1169, बसपा के कुलदीप शंखवार को 1341 और कांग्रेस के कृपाशंकर को 263 वोट मिले हैं।
- 25 राउंड की मतगणना में साफ हो जाएगी तस्वीर
घाटमपुर विधानसभा सीट में 260 मतदान केंद्रों के 481 बूथों पर वोट पड़े थे। प्रत्येक राउंड में 14 टेबल पर 14 बूथों के मतों की गिनती होगी। कुल 35 राउंड में वोट गिने जाएंगे। 25 राउंड तक की गणना के बाद लगभग तस्वीर साफ हो जाएगी कि विधायक कौन होगा। घाटमपुर विधानसभा सीट पर 2017 में भाजपा की कमल रानी वरुण जीती थीं। उनके निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में छह उम्मीदवार मैदान में हैं। 3,19,148 मतदाताओं में से 1,57,716 मताधिकार का प्रयोग किया था।
सोमवार को पूरे दिन गल्लामंडी में टेबल, सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम हुआ। शाम करीब छह बजे तक मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गईं। दो हाल में सात-सात टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर एक माइक्रोआब्र्जवर समेत तीन कर्मचारी तैनात किए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर ईवीएम लाने और ले जाने के लिए एक-एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की तैनाती की गई है। प्रभारी डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने एडीएम सिटी अतुल कुमार, एडीएम आपूर्ति डॉ. बसंत अग्रवाल के साथ निरीक्षण किया।
घाटमपुर में ये हैं उम्मीदवार
दल उम्मीदवार
भाजपा उपेंद्र नाथ पासवान
बसपा कुलदीप संखवार
कांग्रेस डॉ. कृपाशंकर
सभी जन पार्टी अशोक पासवान
अर्जक अधिकार दल विपिन कुमार
इन पर रहेगा प्रतिबंध
- -गणना हाल में मोबाइल लेकर कोई नहीं जाएगा।
- -पानी की बोतल लेकर जाने पर रोक रहेगी।
- – माचिस व अन्य कोई ज्वलनशील पदार्थ भी लेकर प्रवेश नहीं मिलेगा।
मास्क पहनना अनिवार्य
मतगणना एजेंट हो या उम्मीदवार अथवा मतगणना कार्मिक सभी के लिए मास्क जरूरी। मास्क नहीं होने पर अंगौछा या रूमाल मुंह पर बांधना होगा। बिना मास्क के वापस कर दिया।
हर टेबल पर सैनिटाइजर और मास्क
मतगणना कक्ष के प्रत्येक टेबल पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की जाएगी। ग्लब्स भी रखे जाएंगे। जैसे ही कोई नई ईवीएम आएगी कर्मचारी हाथ को सैनिटाइज करेंगे फिर ईवीएम खोलेंगे।
- मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा ताकि कोई संक्रमित न हो। माइक्रोआब्जर्वर भी तैनात कर दिए गए हैं। -डॉ. बसंत अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
Leave a Reply