ब्राह्मण समाज व देश को सही रास्ता दिखा कर चेतना देने का काम किया:मनोज पांडेय
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।ब्राह्मण हमेशा समाज व देश को सही रास्ता दिखाकर चेतना देने का काम किया है । कभी भी किसी के साथ कोई भेदभाव न करके समाज के उत्थान के लिए अग्रणी भूमिका निभाई है। जब कभी देश को आवश्यकता महसूस हुई तब वह अपना सब कुछ न्यौछावर किया। उक्त उदगार रायबरेली ऊंचाहार के विधायक मनोज पाण्डेय ने नगर पंचायत कस्बे के पूरे भवानीचरण में आयोजित ब्राह्मण समाज सम्मेलन व सम्मान समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही। कार्यक्रम के आयोजक पूर्व सभासद ब्राह्मण नेता राकेश तिवारी एवं संचालक कुलभूषण उर्फ विट्ठल शर्मा रहे।कस्बा स्थित पूरे भवानी चरण गांव में आयोजक पूर्व सभासद राकेश तिवारी ने ब्राह्मण समाज को एकजुट करने व अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए ब्राह्मण सम्मेलन व सम्मान समारोह का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऊंचाहार के विधायक मनोज पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज व देश को सही रास्ता दिखा कर चेतना देने का काम किया हैं। प्रबुद्ध ब्राह्मण समाज विश्व गुरु रहा है । उदाहरण के तौर पर सुदामा के रूप में उदारता व सहनशीलता का परिचय दिया तो वही चाणक्य के रूप में समाज व देश को सही रास्ता दिखाने का काम किया है । भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के रूप में पराक्रम दिखाने का भी काम किया है इसी क्रम में पूर्व विधायक महसी बहराइच के के ओझा ने कहा कि ब्राह्मण सभी को एक साथ लेकर चलता है ब्राह्मण समाज हर क्षेत्र में अग्रणी के रूप में विशेष भूमिका निभाता रहा है चाहे वह अधिवक्ता के रूप में शिक्षक व समाजसेवी या जनप्रतिनिधि के रूप में देश के लिए सदैव अग्रणी रहता है पूर्व विधायक सोनभद्र रमेश दुबे प्रबुद्ध समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष नवल मिश्रा जिला अध्यक्ष रूपेश शुक्ला कमला प्रसाद तिवारी विंध्याशरण तिवारी शेष नारायण ओझा सहित ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया । कार्यक्रम के समापन के उपरांत ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने कस्बा स्थित पूरे शिवा तिवारी गांव के ब्राह्मण विधवा महिला की बेटी के शादी के सहायतार्थ महिला को 21 हजार का सहयोग राशि प्रदान किया। तदोपरांत सैकड़ो प्रबुद्ध समाज के लोगो को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम के अंत में आयोजक राकेश तिवारी ने आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज के उत्थान में ब्राह्मणों के सहयोग की अपील की।इस दौरान सुंदरलाल तिवारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमप्रकाश मिश्र विशंभर नाथ तिवारी प्रधान गंगासागर पांडेय रविंद्र मिश्रा रमेश दुबे उमाशंकर रुद्र दत्त तिवारी अरविंद तिवारी आशुतोष मिश्र ओम प्रकाश मिश्र चंद्र शेखर मिश्र श्रीराम तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण प्रबुद्ध समाज के लोग उपस्थित रहे।
Leave a Reply