मुंबई। गोरेगांव पुलिस ने एक फाइव स्टार होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और एक मॉडल है। उन्होंने बताया, बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अमृता धनोआ (32) और मॉडल रिचा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर बड़े होटलों में लड़कियों को वेश्यावृत्ति के लिए सप्लाई करने का आरोप है।
अरहान खान एक बार फिर इनका नाम चर्चा में है। इन पर कोई खबर नहीं है। बल्कि इनकी एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने खुद इन पर कुछ आरोप लगाए हैं। अमृता धनोआ एक्ट्रेस हैं। अमृता को मुंबई पुलिस ने शुक्रवार 10 दिसंबर की रात गोरेगांव ईस्ट के होटल से गिरफ्तार कर लिया। अमृता 5 स्टार होटल में थीं, जहां पुलिस की रेड पड़ी थी। आरोप है कि वो सेक्स रैकेट में शामिल थीं। अमृता ने नशा, परवीन बॉबी जैसी फिल्मों में काम किया है।
इनके अलावा ऋचा सिंह भी थीं, जिन्हें अरेस्ट किया गया है। अमृता का कहना है कि ये सब उनके एक्स बॉयफ्रेंड बिग बॉस-13 कंटेस्टेंट अरहान खान ने किया है। अरहान ने उन्हें फंसाया है। इस रेड को प्लांट किया गया है। और ये अरहान ने ही किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता ने कहा कि पुलिस को गलतफहमी हुई है। वो लोग तो बस एक नॉर्मल पार्टी कर रहे थे।
हालांकि उन्होंने ये बात समझाने की कोशिश भी की पर पुलिस नहीं मानी। वहीं, पुलिस के मुताबिक, दोनों एक्ट्रेसेज को पकड़ा गया है, वो दोनों कथित तौर पर सेक्स रैकेट का हिस्सा हैं। दोनों को कुछ धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। साथ ही दो महिलाओं को भी पकड़ा गया है, जिनसे ऋचा और अमृता कथित तौर पर कोऑर्डिनेट कर रही थीं। वो दोनों होटल के आस-पास के इलाकों में थी। रेड की खबर मिलते ही उन्होंने भागने की कोशिश की, पर पकड़ी गईं।
आज तक के मुताबिक, ये रेड पुलिस ने तब मारी, जब उन्हें इस तरह की गतिविधियों के होने की जानकारी मिली थी। डीसीपी डॉ. डी स्वामी ने जानकारी मिलने के बाद एक्शन लिया। और नकली कस्टमर बनकर रैकेट चलाने वालों से संपर्क किया।
Leave a Reply