मुजफ्फरपुर। बिहार में नितीश कुमार के राज में अपराधी बेलगाम है. सूबे के मुख्यमंत्री के सुशासन में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं. मुजफ्फरपुर में एक पत्रकार को गोली मारने की खबर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने फिरोज अख्तर नाम के पत्रकार को गोली मार दी. पत्रकार को गोली मारने की वारदात औराई में घटी. जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर पत्रकार की बाइक, मोबाइल फोन और नकद लेकर फरार हो गए. घायल पत्रकार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बिहार में पिछले कई दिनों से आपराधिक घटनाएं सामने आ रही है. 5 जनवरी को बेगूसराय में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक कारोबारी को मौत के घाट उतर दिया था. 7-8 की संख्या में आए अपराधियों ने पहले तो उनके गोदाम में काम कर रहे मजदूरों को बंधक बनाया और फिर कारोबारी को उन्हीं के घर में गोलियों से छलनी कर दिया।
बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के एक युवक को अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली मार दी. घटने के बाद से आरोपी फरार है. वहीं हाजीपुर के जन्दाहा थाना के रामपुर में बाइकसवार तीन अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी पप्पू कुमार को गोली मारकर फरार हो गए. बता दें कि बिहार में बढ़ते अपराध के बाद विपक्षी पार्टियों ने नीतीश कुमार के सुशासन पर सवाल खड़े कर दिए है।
Leave a Reply