उसके इस कृत्य से दुखी पशु प्रेमियों ने इस महिला के खिलाफ विभूति खंड थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक पशु रक्षा तथा उनके उपचार के लिए काम करने वाली कामना पांडेय ने ओमेक्स रेजीडेंस निवासी पूजा ढिल्लो के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही बुधवार को कई संगठनों ने विभूतिखंड थाने में शिकायत कर पूजा ढिल्लों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस को आरोपित महिला के दो वीडियो उपलब्ध कराए गए हैं, जिसमें वह कुत्ते के दो बच्चों को कार में तेज ध्वनि में संगीत सुनने के दौरान अपने सैंडिल से रौंद रही है। कार में महिला के साथ कोई और भी मौजूद है, जो गाड़ी चला रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपित महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। पूजा के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

बेजुबान के साथ महिला की क्रूरता, कुत्ते के बच्चों को सैंडल से रौंदा; वीडियो वायरल के बाद FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों में रोष 

कुत्ते के बच्चे के साथ हो रही क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को देखकर लोगों ने आरोपित महिला पूजा ढिल्लों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इस वीडियो में कुत्ते के बच्चे के मुंह से खून बहता हुआ भी दिख रहा है। वीडियो को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया है कि पिल्ला मर गया है। कुत्ते के बच्चों के साथ की गई निर्दयता और क्रूरता को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की जमकर आलोचना की है। इस निर्दयता और क्रूरता को देखते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की जमकर आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीटर के जरिए महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।