बेकाबू हो रहे कानपुर के हालात, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम और हंगामा

[object Promise]

कानपुर, चकेरी के जाजमऊ वाजिदपुर में रविवार देर रात मामूली विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए हैं। सुबह पोस्टमार्टम के बाद घर से अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय शव को लोगों ने सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। हालात बेकाबू होते देखकर गैर जनपदों से भी फोर्स बुलाया गया है, जबकि नगर के पुलिस फोर्स, पीएसी और वज्र वाहन पहले से ही तैनात है। पुलिस ने नामजद 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज करके चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है और उनके साथियों की तलाश कर रही है।

[object Promise]
कानपुर के वाजिदपुर में मामूली विवाद को लेकर वर्ग विशेष के पक्ष के हमले में युवक की मौत के बाद सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनने पर पीएसी और कई सर्किल का फोर्स तैनात और गैरजनद से फोर्स बुलाया है। पुलिस प्रशासन आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाजिदपुर का इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। एसएसपी ने वाजिदपुर चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह एक सिपाही राजवीर को लाइन हाजिर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पीआरवी, जिस पर मारपीट के समय कोई सहयोग न करने का आरोप लगाया गया है, इस मामले में सीओ कैंट को जांच दी गई है।

यह हुई घटना

जाजमऊ के वाजिदपुर में रविवार देर रात सड़क पर पड़े पाउच पर पैर रखने से निकली पानी के छींटे पड़ जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी, जिसमें पिंटू निषाद की मौत और कई लोग जख्मी हो गए थे। घटना के बाद क्षेत्र में संप्रदायिक तनाव के हालात पैदा हो गए थे। सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसरों और प्रशासन ने लोगों को समझाकर हालात पर काबू पा लिया था। वाजिदपुर क्षेत्र में पीएसी और कई थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया था।

मंत्री ने की पीड़ित परिवार से बात

सोमवार की सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। वाजिदपुर में संप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए स्वरूप नगर सीओ महेंद्र सिंह देव के नेतृत्व में सर्किल का फोर्स व पीएसी तैनात रही। सुबह औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने पीड़ित परिवार से बातचीत की और न्याय का भरोसा दिसा। लोगों को मंत्री ने बताया कि क्षेत्र अवैध बस्तियां बस गई हैं, जहां आराजक तत्व रहते हैं। इनसे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। वहीं प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोस्टमार्टम कराने के बाद शव भिजवाया। आईजी मोहित अग्रवाल, मंडलायुक्त डॉ. राजेशखर, डीएम आलोक तिवारी, एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है, दोषियों के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अंतिम संस्कार को ले जाते समय रास्ते में रोका शव

सोमवार की दोपहर करीब 12:15 बजे पोस्टमार्टम के बाद 12:45 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शव वाजिदपुर लाया गया। पुलिस ने मृतक के स्वजन से बातचीत के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा शुरू कराई। इसपर कुछ दूर यात्रा बढ़ने के बाद आक्रोशित भीड़ ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और जिला प्रशासन से अवैध बस्तियां खाली कराने की मांग शुरू कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने लोगों को समझाने के प्रयास किया लेकिन वे जिद पर अड़े रहे। हंगामा चलता रहा और सवा एक बजे स्थानीय लोगों ने शव को वाजिदपुर मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि पहले अवैध बस्तियों को हटाने का कार्य शुरू करें तब ही शव अंतिम संस्कार किया जाएगा।

11 नामजद आरोपियों में चार गिरफ्तार

पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजद 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी गिरफ्तार आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *