बुलंदशहर, बुलदंशहर जनपद की सदर विधानसभा सीट पर चुनाव के बाद मंगलवार को हो रही मतगणना में दोपहर तक भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही लगभग 18 हजार मतों से आगे चल रही हैं। बैलेट पेपर से शुरू हुई मतगणना में पहले राउंड से ही भाजपा आगे है। अभी तक 14 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है। जिसमें भाजपा की बढ़त 18 हजार के करीब पहुंच चुकी है। ऐसे में तमाम अन्य दलों के प्रत्याशियों में निराशा छाई हुई है।
नगर की नई मंडी परिसर में चल रही मतगणना का पहला राउंड बैलट पेपर की गिनती से शुरू किया गया था। 8:30 बजे ईवीएम से मतों की गिनती शुरू की गई। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही आगे चल रही हैं। दोपहर सवा बजे तक 14 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है, जिसमें उषा सिरोही अपने प्रतिद्वंदी बसपा
प्रत्याशी हाजी यूनुस से करीब 18 हजार मतों से आगे हैं। दोनों के बीच अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे तमाम विपक्षी दलों के प्रत्याशियों में निराशा के भाव हैं। इस बार मजबूत मानी जा रही कांग्रेस प्रत्याशी भी कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाए हैं और अभी तक 5354 मत ही प्राप्त कर चुके हैं। अभी मतगणना जारी है और 28 राउंड मतगणना होनी है शाम 5:00 बजे तक मतगणना कार्य पूर्ण होने की उम्मीद है।
Leave a Reply