बीवी ने ही दे दी BJP नेता की सुपारी, सुपारी किलर्स से बाल-बाल बचे

[object Promise]

बलिया। सुखपुरा गांव निवासी भाजपा नेता ठाकुर अनूप सिंह साल 2016 में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद के प्रत्याशी रहे हैं। वर्तमान में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय मंत्री हैं। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर की रहने वाली उनकी पत्नी विभा सिंह से पारिवारिक विवाद फैमली कोर्ट बलिया में चल रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी ने अनूप की हत्या की साजिश रच दी। और यूपी के बलिया में बीजेपी नेता के नाम की सुपारी उनकी बीवी ने ही दे दी। गनीमत ये रही कि नेताजी की जान बच गई और दोनों सुपारी किलर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। घटना के बाद नेता ने थाने जाकर अपनी पत्नी समेत सुपारी किलर्स के खिलाफ मुकदमा लिखवाया।

सुखपुरा गांव के रहने वाले बीजेपी नेता ठाकुर अनूप सिंह साल 2016 में भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद के प्रत्याशी रहे हैं. इस वक्त वे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर की रहने वाली उनकी पत्नी विभा सिंह से उनका फैमिली कोर्ट में विवाद चल रहा है।
इसी बीच नेता ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी ने उन्हें मारने के लिए सुपारी किलर्स भेजे। अनूप ठाकुर ने पत्नी से लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। कुछ साल पहले उनकी आपस में अनबन हुई तो मामला कोर्ट तक पहुंच गया। बच्चे पत्नी के पास ही रहते हैं, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई की बात अनूप से हुई है।

नेता का आरोप है कि बेटी के एडमिशन के लिए स्कूल जाते वक्त ही उन्हें मारने के लिए पत्नी ने सुपारी किलर्स से बात तय की थी। जिसके लिए पेशगी के तौर पर उन्हें पैसे भी दिए जा चुके थे। भाजपा नेता ठाकुर अनूप सिंह का कहना है कि हत्या का प्रयास पहले से ही चल रहा था. लॉकडाउन लागू होने के दौरान जब वे अपने गांव में मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे, तब भी कुछ बदमाश उन्हें मारने के फेर में थे. लेकिन बॉडीगार्ड्स होने की वजह से बात बनी नही।

ऐसे में उनकी ट्रेसिंग लगातार चलती रही। दूसरी बार में सुपारी लेने वाले बदमाशों ने एडवांस में मिले पैसे से हथियार खरीदने के साथ ही गाड़ी का इंतजाम किया और लखनऊ पहुंच गए। लेकिन नेता को इसकी खबर होने के बाद वे पकड़े गए।

सुपारी लेने के बाद एक बदमाश अनूप को मारने वाले थे, इसी बीच उन्हें इसकी जानकारी हो गई। फिर अनूप सिंह सुखपुरा थाने में सबूतों के साथ पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *