बीजेपी विधायक की बेटी यूपी समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार

बीजेपी विधायक की बेटी यूपी समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार

बरेली । उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा समाजवादी पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। साक्षी ने पिछले साल उस समय सुर्खियां बटोरी थीं, जब उन्होंने दलित लड़के अजितेश के साथ शादी की थी।

साक्षी ने मीडिया को बताया कि वो समाजवादी पार्टी के काम, संस्कृति और युवाओं में इसकी लोकप्रीयता से प्रभावित हैं। सपा में शामिल होने के लिए उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात का समय भी मांगा है।

साक्षी ने कहा, “अखिलेश के शासनकाल में जैसा विकास हुआ, वो अद्वितीय था। सपा ने उप्र को एक नई पहचान दी है। मैं इससे काफी प्रभावित हूं, इसीलिए मैं सपा में शामिल होना चाहती हूं।”

जब साक्षी ने पिछले साल जुलाई में अजितेश से शादी की थी, तब उन्होने अपने परिवार से जान का खतरा बताते हुए, सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था। बाद में इस कपल ने समाचार चैनलों पर अपनी शादी के सबूत दिखाए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *