[object Promise]
उन्नाव।
भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री व पंचायत चुनाव प्रभारी शंकर लाल लोधी के प्रथम बार जनपद आगमन पर बनी पुल से लेकर उन्नाव जिला कार्यालय तक हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया ।
[object Promise]
[object Promise]
भाजपा जिला कार्यालय पर भी भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर रावत सहित सभी जिला पदाधिकारियों , जनप्रतिनिधियों पूर्व पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।नवनियुक्त प्रभारी के आगमन पर सभी कार्यकर्ता उत्साहित दिखे ।इस मौके पर बोलते हुए जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि उन्नाव में इस तरह का स्नेह और सम्मान मिला है जितना कि मैंने कभी नहीं सोचा था। स्वागत कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से वार्ता में शंकर लाल लोधी ने बताया कि हम अपने सभी उम्मीदवारों को पूरी ताकत के साथ मैदान में उतार कर जीतेंगे।
उन्होंने कहा कि हम सिंबल पर नही समर्थन देकर चुनाव में उतर रहे है ।मार्च के प्रथम सप्ताह या फ़रवरी के अंतिम सप्ताह में पंचायत चुनाव को लेकर लग सकती है अधिसूचना पत्रकारों के किसान धरने को लेकर पूछे गए एक प्रश्न पर उन्होंने कहा कि यह धरना राजनीति से प्रेरित है ।
वार्ता में जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत, विधायक बम्बा लाल दिवाकर , विधायक अनिल सिंह पूर्व एम एल सी अरविंद त्रिपाठी गुडु, समीर शुक्ला, मनीष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Leave a Reply