बिहार में दो जगह हुए छठ पूजा के दौरान हादसे, दो बच्चों सहित 5 लाेगों की मौत

[object Promise]

पटना। बिहार में छठ पूजा के दौरान हुई दो अलग-अलग हादसों में दो बच्चों और तीन महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य के औरंगाबाद में घाट पर मची भगदड़ में दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं दूसरी घटना में समस्तीपुर जिले में घाट के पास स्थित मंदिर की दीवार श्रद्धालुओं पर गिर गई। घटनास्थल पर दो महिलाओं की मौत हो गई। अस्पताल में एक महिला ने भी दम तोड़ दिया है।

बिहार के समस्तीपुर में आज छठ पूजा के दौरान घाट के नजदीक एक मंदिर की दीवार ढह जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। एक घायल महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा के दौरान मची भगदड़ में दो बालकों ने दम तोड़ दिया है। हादसे में कई लोगों के घायल होने के समाचार हैं। यह हादसा देव प्रखंड मुख्यालय स्थित सूर्यकुंड के पास की है।

पुलिस के मुताबिक, भारी भीड़ होने की वजह से अफरातफरी मची है। वहां लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा में भाग लिया है। आपको बताते जाए कि इससे पहले साल 2012 में भी छठ पूजा के दौरान पटना में हादसा हुआ था। बांस के बल्लियों से बना पुल टूट गया था। इसके बाद मची भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *