बिप्लब कुमार देब ने ली त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये 9 मंत्री हुए कैबिनेट में शमिल

[object Promise]

नई दिल्ली, 9 मार्च: त्रिपुरा में भाजपा ने पहली बार सरकार बना ली है। बिप्लब कुमार देब ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। वहीं जिष्णु देब बर्मन ने उप मुख्यमंत्री की शपथ ली है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, लालकृष्ण आडवाणी, समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद हैं। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद हैं। आपको बता दें कि बिप्लब कुमार देब ने खुद माणिक सरकार को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया था। बिप्लब कुमार देब के साथ 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले इच्छा मृत्यु मांगने वाले लोग

शपथ ग्रहण समारोह की लाइव अपडेट्स

– उप मुख्यमंत्री जिष्णु देब बर्मन आदिसवासी समुदाय से तात्लुक रखते हैं। फिलहाल ये विधायक नहीं है। जिष्णु ने चारिलाम सीट से पर्चा भरा था, लेकिन यहां लेफ्ट कैंडिडेट की मौत के बाद चुनाव रद्द कर दिए गए थे। इस सीट पर 15 मार्च को चुनाव होगा।

– एनसी  देबबर्मा ने ली शपथ। आदिवासी संगठन IPFT के नेता हैं। प्रदेश में आदिवासियों के बड़े नेता माने जाते  हैं।

– सुदियो रॉय बर्मन, प्रणब देब, मनोज देब, संताना चकमा, रतनलाल नाथ, मेवाड़ जमातिया ने मंत्री पद की शपथ ली है।

– रतनलाल 5वीं बार विधायक बने हैं। इससे पहले चार बार वो कांग्रेस से चुनाव जीते चुके हैं। फिलहाल वो विधानसभा स्पीकर के प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।

– संताना चकमा फिलहाल कैबिनेट में शामिल होनेवाली इकलौती महिला विधायक हैं।

वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूटी, नहीं रहे प्यारे लाल वडाली

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *