बिठूर : गंगा बैराज हाईवे के पास युवक की सिर कूचकर हत्या, प्लाटिंग साइट पर पड़ा मिला शव

[object Promise]

कानपुर, बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना गंगा बैराज हाईवे के किनारे शिवदीनपुरवा मार्ग पर 36 वर्षीय  युवक  की सिर कूचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक के चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी है आैर उसने नीली जीन्स,हरा कत्थई लाल रंग का स्वेटर पहने हुआ था। सुबह गुजर रहे ग्रामीणों ने युवक का शव पड़ा होने की सुचना कंट्रोल रूम में दी। डॉग स्क्वाॅयड फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

[object Promise]
बिठूर के गंगा बैराज हाईवे शिवदीनपुरवा मार्ग पर किशन निषाद विशाल की प्लाटिंग की साइट पर युवक की का शव पड़ा मिला। 

बिठूर के गंगा बैराज हाईवे शिवदीनपुरवा मार्ग पर किशन निषाद विशाल की प्लाटिंग की साइट पर युवक की का शव पड़ा मिला। युवक की हत्या बेरहमी से सिर पर ईट से बार करके हत्या की गई। हत्या करके युवक को प्लाटिंग साइट पर घसीटकर फेंका। घटनास्थल के पास कार के पहिए के निशान मिले जिससे लगता है युवक को कार से लाया गया और हत्या कर दी गई। मौके पर फॉरेसिंक और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य इकठ्ठे किए। टीम के साथ बिठूर थानाप्रभारी और सीओ कल्याणपुर भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।

शिनाख्त कराने का नहीं हुआ प्रयास

ईंट से कुचलकर हत्या के बाद बिठूर पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास नहीं किया गया डॉग स्क्वॉयड बैराज हाईवे मार्ग तक जाने के बाद वापस आ गया रोड से आने जाने वाले युवकों को रोककर किसी भी व्यक्ति से शिनाख्त कराने का प्रयास नहीं किया गया न ही इलेक्ट्राॅनिक मीडिया के माध्यम किसी भी ग्रुप में दिया गया हत्या की सूचना की जानकारी मिलने के बाद डॉग स्क्वाॅयड व फोरेंसिक टीम के तुरन्त बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *