नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को रविवार सुबह तबीयत बिगडऩे के बाद एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों को आशंका है कि उनकी किडनी फेल हो गई। वे 13 दिन से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी मांग है कि दुष्कर्म के मामलों में 6 माह में फैसला कर दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
मालीवाल को शनिवार को डॉक्टरों ने अनशन खत्म करने को कहा था, लेकिन वे नहीं मानीं। हेल्थ बुलेटिन में कहा गया था कि मालीवाल का यूरिक एसिड खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। वे कमजोरी की वजह से न हिल पा रही थीं और न ही बोल पा रही थीं। डॉक्टर्स ने कहा था कि अनशन खत्म नहीं होने से उनके शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। उनका वजन 8 किलो कम हो गया है। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया।
मालीवाल राजघाट स्थित समता स्थल पर आमरण अनशन कर रही थीं। उनकी साथियों ने आरोप लगाया है कि अनशन के इतने दिन बीत जाने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न तो उनकी सुध ली और न हीं उनसे मिलने पहुंचे।
Leave a Reply