बाहुबली विधायक व गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का लखनऊ में अवैध निर्माण LDA ने ढहाया

लखनऊ माफिया तथा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण तथा संपत्ति पर सरकार की नजर टेढ़ी हो गई है। वाराणसी, मऊ व गाजीपुर के बाद अब लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी की अवैध इमारतें सरकार के निशाने पर हैं।

बाहुबली विधायक व गैंगस्टर मुख्तार अंसारी का लखनऊ में अवैध निर्माण LDA ने ढहाया
पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई की।

पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने बड़ी कार्रवाई की। लखनऊ के डालीबाग इलाके में बने मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे को जमींदोज कर दिया गया। अब प्रशासन बिल्डिंग के तोड़ने का खर्चा, अब तक का किराया भी वसूलेगी। इस निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे तत्कालीन अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एलडीए, प्रशासन और पुलिस टीम ने गुरुवार तड़के डालीबाग कॉलोनी में मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे वाली दो इमारतों को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। ये इमारते उनके बेटों के नाम दर्ज है। एलडीए ने 11 अगस्त को इमारत ढहाने का आदेश दिया था।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *