लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। यह बारिश शुक्रवार सुबह चार बजे से हो रही है। देश की राजधानी दिल्ली में ठंड से राहत मिली है। लेकिन पहाड़ों पर अब भी बर्फ का डेरा बना हुआ है। उत्तराखंड, हिमाचल, और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में तापमान गिरने के आसार हैं।
उत्तर प्रदेश के गोंडा, सुल्तानपुर, पीलीभीत, महाराजगंज, बस्ती समेत कई जिलों में शुक्रवार तड़के 4 बजे से बारिश हो रही है। इस कारण पारा गिर गया है और ठंड बढ़ गई है। दिल्ली में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह को दिल्ली का तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आज का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जाने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में जहां भारी बर्फबारी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। मैदानी इलाकों में बारिश और ओले ने मौसम का मिजाज फिर ठंडा कर दिया है। गुरुवार को उत्तराखंड के उत्तरकाशी के ऊंचाई वाले इलाकों गंगोत्री, यमुनोत्री ओर हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला चलता रहा।
Leave a Reply