बरेली : जिला अस्पताल में मार्च से अब तक 690 मौतें , शासन ने मांगा रिकार्ड

[object Promise]

बरेली, शासन ने कोरोना काल के दौरान महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरने वालों  का आंकड़ा मांगा है। जिसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक (एडीएसआइसी) व जिला महिला अस्पताल की सीएमएस से डेटा मांगा।

[object Promise]
शासन ने कोरोना काल के दौरान महाराणा प्रताप संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरने वालों का आंकड़ा मांगा है। जिसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल के अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक (एडीएसआइसी) व जिला महिला अस्पताल की सीएमएस से डेटा मांगा।

मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में मार्च से अब तक जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में करीब 690 मरीजों की मौत हुई है। इनमें लॉकडाउन के दौरान बेहद गंभीर हालत में पहुंचे मरीज भी शामिल हैैं।

छह कोविड पॉजिटिव मरीजों की भी मौत

अधिकारियों के मुताबिक इन 690 मरीजों में छह ऐसे मरीज भी हैैं, जिनको इलाज के लिए भर्ती करने के दौरान कोरोना जांच भी हुई। जिसमें पॉजिटिव निकलने के बाद मरीजों की मौत भी हुई है।

 डेथ रेशो पर होगा मंथन

सीएमओ के अनुसार कोरोना काल में सामान्य दिनों की तुलना में हुई मौतों का डेथ रेश्यो का आंकलन किया जाएगा, अगर आंकड़ा घटा है तो ठीक। लेकिन अगर बढ़ा है तो यह चिंता का विषय होगा, मृत्यु दर कम करने के लिए शासन स्तर से ही नई गाइडलाइन जारी की जा सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *