बरेली एसटीएफ ने दबोचा 25 हजार का ईनामी डालर उर्फ रहमत अली

[object Promise]

मुरादाबाद। ढाई साल पहले पाकबड़ा थाना क्षेत्र के पाट वाली मिलक गाव में एक घर में घुसकर डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले डालर उर्फ रहमत अली को बरेली एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित डकैत को एसटीएफ ने पाकबड़ा पुलिस के सुपुर्द किया। वहां से आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में डालर को जेल भेज दिया।

पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव के मुताबिक थाना क्षेत्र के पाट वाली मिलक के रहने वाले राजू ने नौ नवंबर 18 को तहरीर देकर बताया कि आठ नवंबर की रात घर में घुसे सात बदमाशों ने स्वजन से मारपीट करते हुए जमकर लूटपाट की। तहरीर के आधार पर डकैती व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी। डकैती डालने के आरोपित दिलनशी, सरगम उर्फ गोपा उर्फ सुहैल, रिहान, अलीम उर्फ आलम निवासी डेरा ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर को पाकबड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश कर दिया। जबकि डालर उर्फ रहमत अली व शाहरुख फरार चल रहे थे। डालर की गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जबकि शाहरुख की गिरफ्तारी पर इनामी राशि 15 हजार है। बरेली एसटीएफ के निरीक्षक अजयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जगवीर, मोआज्म अली, रामजी लाल, संदीप सिंह, कमाण्डो विनोद सिंह, नोज अवस्थी मुतैना ने 23 अप्रैल को हरियाणा से डालर को गिरफ्तार कर लिया। उसे पाकबड़ा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। हत्थे चढ़े डकैतों के गिरोह के सदस्य घुमंतू जनजाति के हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *