बदला मौसम देश की राजधानी दिल्ली में, गिरे बारिश के साथ ओले

बदला मौसम देश की राजधानी दिल्ली में, गिरे बारिश के साथ ओले

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार दोपहर को झमाझम बारिश के ओले गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। घने बादलों के कारण दोपहर में विजिबिलिटी भी काफी रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने एक बार फिर ठंड का भी अहसास करा दिया है। इस कारण दिल्ली में मार्च महीने में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई।

आपको बताते जाए कि मौसम विभाग ने शनिवार को अनुमान जाहिर किया था कि अगले 72 घंटे में तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि होगी। वहीं अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से रात के समय तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। बुधवार रात भी दिल्ली के कई हिस्सों में बरसात हुई और गुरुवार सुबह से दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिली रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *