‘बदलाव के साथ ही रिलीज हो पद्मावती’, स्मृति को राजे की चिट्ठी
सीएम वसुंधरा राजे ने सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी से गुजारिश की है कि ‘पद्मावती’ फिल्म जरूरी बदलाव के साथ ही रिलीज हो. ताकि, किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. राजे ने लिखा- “इस संबंध में सेंसर बोर्ड को भी फिल्म प्रमाणित करने से पहले इसके सभी संभावित नतीजों पर विचार करना चाहिए.”
फिल्म पर विचार के लिए बने कमेटी
राजस्थान की सीएम ने लिखा- “प्रसिद्ध इतिहासकारों, फिल्मी हस्तियों और पीड़ित समुदाय के सदस्यों की एक कमेटी गठित की जाए, जो इस फिल्म और इसकी स्क्रिप्ट पर विस्तार से विचार करे.”
#Rajasthan CM Vasundhara Raje writes to I&B Minister Smriti Irani requesting her that #Padmavati be not released until some changes are made to it so that it ‘does not hurt the sentiments of any community’.
— ANI (@ANI) November 18, 2017
किसी की भावनाएं न हो आहत
वसुंधरा राजे ने लिखा- “फिल्म निर्माताओं को अपनी समझ के अनुसार फिल्म बनाने का अधिकार है, लेकिन इससे कानून व्यवस्था, नैतिकता और नागरिकों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचनी चाहिए. अगर ऐसा होता है तो तर्क के आधार पर नियंत्रण रखने का प्रावधान भारत के संविधान में है. ऐसे में पद्मावती फिल्म की रिलीज पर पुनर्विचार किया जाए.”
योगी सरकार ने भी जताई थी आपत्ति
बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मौजूदा हालात में फिल्म के रिलीज होने को राज्य की शांति व्यवस्था के लिए खतरा बताया था. यूपी के गृह विभाग ने इस बारे में केंद्रीय सूचना व प्रसारण सचिव को चिट्ठी भी लिखी थी.
#Rajasthan CM Vasundhara Raje, in her letter, suggested that a committee be formed to to discuss the film & its plot and then suggest amendments to avoid ‘hurting sentiments’. She added that Censor Board must think of consequences before certifying #Padmavati.
— ANI (@ANI) November 18, 2017
महाराजाओं पर कमेंट से निशाने पर आ गए थे थरूर
बता दें कि फिल्म ‘पद्मावती विवाद’ के बीच राजपूतों और महाराजाओं पर कमेंट को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर को कई नेताओं ने निशाने पर लिया था. पहले थरूर को उनके ही पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लताड़ा. फिर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी शशि थरूर से भिड़ गई थीं. उन्होंने थरूर के कमेंट को लेकर ट्विटर पर तीन कांग्रेसी नेताओं से जवाब मांगा था.
ये भी पढ़ें: अगर आज रिलीज होतीं, तो ‘पद्मावती’ जैसा होता इन चार फिल्मों का हाल
किसी भी कारण नहीं टलेगी ‘पद्मावती’ की रिलीज
Leave a Reply