बड़ा निर्णय: SPG सुरक्षा हटाएगी गांधी परिवार से सरकार, दी जाएगी Z+ सुरक्षा

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने गांधी परिवार की सुरक्षा कम करने का निर्णय गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि गांधी परिवार से SPG सुरक्षा घेरा हटाया जाने वाला है। अब नई व्यवस्था में एसपीजी की जगह Z+ सुरक्षा दी जाएगी।
जानकारी के अनुसार, अब गांधी परिवार की सुरक्षा में Z+ श्रेणी की होगी और CRPF के कमांडो सुरक्षा ड्यूटी में तैनात रहेंगे। यह निर्णय सभी सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट्स के आधार पर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ समय में गांधी फैमिली पर किसी तरह के हमले की कोई धमकी या शंका नहीं मिली थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *