बछरावां विधायक के समर्थकों का निगोहा टोल प्लाजा पर हंगामा, गाड़ि‍यांं न‍िकालने के व‍िवाद मेंं कर्मी को पीटा

[object Promise]

लखनऊ, रायबरेली के बछरावां विधायक ने गुर्गों के साथ मिलकर निगोहा टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा क‍िया। टोल प्रशासन ने बताया कि यह हंगामा विधायक की तरफ से इसलिए काटा गया कि उनकी लगभग 250 गाड़ियों की सूची टोल पर भेजी गयी थी। इस पर उनकी मंशा थी कि यह सभी गाड़ियांं निश्‍शुल्क निकले। इस बात पर टोल के जिम्मेदारों ने अपने हाथ खड़े कर दिए। इसी बात को लेकर यह हंगामा हुआ। गौरतलब है क‍ि समर्थकों ने विधायक के सामने ही हाथापाई की, साथ ही विधायक ने भी धमकी दी।

[object Promise]
जब विधायक के गुर्गे की करामात का यह वीडियो वायरल हुआ तो निगोहां पुलिस भी हरकत में आयी। बताया यह भी जा रहा है कि जब घटना हुई तो निगोहां थाने की पिकेट मौके पर मौजूद थी किंतु पुलिस सिर्फ मूकदर्शक ही बनी रही।

जब विधायक के गुर्गे की करामात का यह वीडियो वायरल हुआ तो निगोहां पुलिस भी हरकत में आयी। बताया यह भी जा रहा है कि जब घटना हुई तो निगोहां थाने की पिकेट मौके पर मौजूद थी किंतु पुलिस सिर्फ मूकदर्शक ही बनी रही। हालांकि खबर लिखे जाने तक टोल की तरफ से थाने पर कोई लिखित तहरीर नही पहुंंची थी।

यह है पूरा मामला

टोल मैनेजर धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बछरांवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामनरेश रावत ने अपने लेटर पैड पर लगभग ढाई सौ गाड़ियों की निशुल्क आवागमन की लिस्ट टोल प्रशासन को सौपी थी किंतु टोल नियमावली में ऐसा कोई नियम नहीं है कि सिर्फ एक विधायक की 250 गाड़ियों को निश्‍शुल्क निकाला जाए।इसी पर विधायक से वार्ता के दौरान टोल प्रशासन ने मना कर दिया गया। इसी बात पर विधायक के समर्थकों ने विधायक के सामने ही हाथापाई शुरू कर दी,साथ ही विधायक भी धमकाने लगे। वहां मौजूद टोलकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। खबर लिखे जाने तक टोल की तरफ से निगोहां थाने पर लिखित शिकायत दी गयी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *