बगैर अनुमति के साइकिल रैली निकालने पर दिग्विजय सहित 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया गया मामला दर्ज

[object Promise]

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के विरोध में बगैर अनुमति के साइकिल रैली निकालने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। भोपाल में कांग्रेस ने रोशनपुरा चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक साइकिल रैली निकालने का ऐलान किया था और बड़ी संख्या में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में जुटे। साइकिल रैली मुख्यमंत्री अवास की ओर बढ़ रही थी, मगर पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया।

टीटी नगर थाने के प्रभारी संजीव चौकसे ने संवाददाताओं को बताया कि कोरोना महामारी के चलते किसी को भी प्रदर्शन और रैली निकालने की अनुमति नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति के साइकिल रैली निकाली, जिस पर उनके और 150 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साइकिल रैली को रोशनपुरा से आगे नहीं बढ़ने दिया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *