फूट पड़ा महिला अत्याचार के खिलाफ गुस्से का गुबार, निकाला दिल्ली में कैंडल मार्च

[object Promise]

नई दिल्ली। सात साल पहले दिसंबर में निर्भया केस के बाद देशभर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ था। हैदराबाद और उन्नाव की घटनाओं के बाद अब एक बार फिर इसी मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। आज शाम राजधानी में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के नेतृत्व में राजघाट से इंडिया गेट तक कैंडल मार्च निकाला गया।

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो वे और ज्यादा भडक़ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल कर ठंडे पानी की बौछार कर दी।

इससे कई युवतियां बेहोश हो गईं। कुछ को चोटें भी आई हैं। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्तियां थीं और वे कई नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन में कांग्रेस का छात्र संगठन एनएसयूआई सहित कई संगठनों ने हिस्सा लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *