फिर हुई दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, 526 रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा AQI, सांस लेने में तकलीफ

[object Promise]

नई दिल्ली। एक सप्ताह की राहत मिलने के बाद आज फिर दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो गई है। आनंद विहार में आज सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 489 रिकॉर्ड तक पहुंच गया है। पंजाबी बाग में एक्यूआई 428, मुंडका में एक्यूआई 373, झिलमिल में एक्यूआई 447 दर्ज किया गया है।वजीरपुर में सबसे ज्यादा 526 रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। नोएडा के सेक्टर 125 में एक्यूआई 327 और गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 452 रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

दिल्ली में ठंड बढ़ने से भी लोगों की परेशानी और बढ गई है। यहां बुधवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन दर्ज हुआ है। जब न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्यिसयस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली की दोनों ऑब्जर्वेटरी- पालम और सफदरजंग ने सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी ने जहां न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं पालम ऑब्जर्वेटरी ने रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *