फिर हुई जामिया यूनिवर्सिटी पर फायरिंग, छात्रों ने किया थाने पर प्रदर्शन

[object Promise]

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में रविवार देर रात गेट नंबर पांच पर फायरिंग की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर लोग जुट गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने बताया कि जामिया नगर के एसएचओ घटनास्थल का जायजा लिया है। इस इलाके में फायरिंग की यह तीसरी घटना है।
जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी ने बताया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर पांच फायरिंग हुई , फरार होते हुए दो संदिग्ध दिखाई दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन संदिग्धों में एक शख्स लाल रंग की जैकेट पहने हुए था और लाल रंग की स्कूटी चला रहा था।
फायरिंग की घटना के बाद जामिया नगर थाने के बाहर भी जाछात्र एकत्रित हो गए। इस सिलसिल में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण-पूर्व) कुमार ज्ञानेश ने बताया कि जामिया नगर एसएचओ ने अपनी टीम के साथ तलाशी ली है। वहां कोई खाली कारतूस नहीं मिला है। इसके अलावा वाहनों को लेकर अलग-अलग बात सामने आ रही है। कुछ ने कहा कि संदिग्ध स्कूटर पर सवार थे और कई अन्य का कहना है कि वो चार पहिया वाहन पर आए थे।

पुलिस कह रही है कि एसीपी जगदीश यादव ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है, सीसीटीवी खंगाला जाएगा।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *