फिर से लॉकडाउन लगाना एक विकल्प, मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में

[object Promise]

मुंबई। कोरोना महामारी से सबसे बुरी तरह से प्रभावित महाराष्ट्र एक बार फिर इसकी गंभीर चपेट में फंसता जा रहा है। राज्य में रोजाना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कहना पड़ गया है कि हालात को काबू में करने के लिए लॉकडाउन भी एक विकल्प है। हालांकि, राज्य सरकार ने थियेटरों और निजी दफ्तरों में 50 फीसद क्षमता के साथ कामकाज जैसे कदम उठाकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा- महाराष्ट्र में फिर से लॉकडाउन लगाना एक विकल्प

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नंदूरबार में संवाददाताओं से कहा कि राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाना एक विकल्प है। हालांकि, उन्होंने भरोसा जताया कि लोग कोरोना से बचाव के नियमों का खुद से पालन करेंगे और लॉकडाउन लगाने की नौबत नहीं आने देंगे। इस बीच, राज्य सरकार ने थियेटर और आडिटोरियम को 31 मार्च तक 50 फीसद क्षमता से चलाने का आदेश दिया है।

कर्मचारियों की 50 फीसद क्षमता के साथ काम करने को कहा गया 

इस संबंध में शुक्रवार को जारी अधिसूचना में स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर निजी क्षेत्र के दफ्तरों को भी कर्मचारियों की 50 फीसद क्षमता के साथ काम करने को कहा गया है, जबकि सरकारी और अर्धसरकारी दफ्तरों के लिए वहां के हेड को कर्मचारियों की संख्या को निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है।

गुजरात की औद्योगिक नगरी सूरत में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। पिछले एक दिन में तीन सौ से ज्यादा नए मरीजों के मिलने के बाद शहर में रात के कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया गया है। अब शुक्रवार से ही रात 10 के बजाय नौ बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू प्रभावी होगा। वहीं, अहमदाबाद में मॉल और मल्टीप्लेक्स को सप्ताहांत में बंद रखने का भी आदेश दिया गया है। शहर में रात का कर्फ्यू पहले से ही लागू है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *