फिर किया पाकिस्तान ने दुस्साहस! F-16 ने किया भारतीय विमान का पीछा

[object Promise]

नई दिल्ली। मोदी सरकार द्वारा पहले बालाकोट में एअर स्ट्राइक और फिर 5 अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के ऐतिहासिक फैसले से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान जम्मू कश्मीर के मामले में अन्य देर्शों का समर्थन हासिल करने के लिए खूब ऐडिय़ां रगड़ चुका है, लेकिन उसे कोई फायदा नहीं हुआ।

ऐसे में वह निरंतर भारत में अस्थिरता लाने की मुहिम में जुटा हुआ है। इसी क्रम में पाकिस्तान के फाइटर जेट एफ-16 ने नई दिल्ली से काबुल (अफगानिस्तान) जा रहे स्पाइसजेट के विमान का अपनी हवाई सीमा में करीब एक घंटे तक पीछा किया। यह 23 सितंबर की घटना है। पाकिस्तान के दो एफ-16 विमानों ने स्पाइसजेट के प्लेन को हवा में रोकने की कोशिश की।

उस स्पाइसजेट में 120 यात्री सवार थे। पाकिस्तान ने यह हिमाकत तब की जब उसने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद नहीं किया था। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार स्पाइसजेट के पायलट ने एफ-16 के पायलट से कहा कि यह भारतीय व्यावसायिक विमान है जो यात्रियों को लेकर काबुल जा रहा है।

जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने भारतीय विमान को घेरा था तो एफ-16 को विमान में सवार यात्रियों ने भी देखा था। एक यात्री ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि एफ-16 विमान के पायलट ने हाथ के इशारे से भारतीय विमान के पायलट को विमान को नीचे लाने के लिए कहा। सूत्रों का कहना है कि हर फ्लाइट का एक कोड होता है। इसके कारण पाकिस्तानी एटीसी को कन्फ्यूजन हो गया और उसने स्पाइसजेट को आईए समझ लिया और इसे इंडियन आर्मी या इंडियन एयरफोर्स समझ लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *