[object Promise]
नई दिल्ली।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को लेकर बड़ा एलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये देगी।
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को लेकर बड़ा एलान किया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 20 फीसदी गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार रुपये देगी।
जिस परिवार की आमदनी 12 हजार रुपये महीना से कम है, उनके खाते में सालाना 72 हजार रुपये भेजे जाएंगे।
नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की कि कांग्रेस की सरकार बनी तो देश के 20 फीसदी सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72,000 रुपये दिए जाएंगे। अपनी दादी इंदिरा गांधी के ‘गरीबी हटाओ’ की तर्ज पर उन्होंने दावा किया कि हम देश से गरीबी को मिटा देंगे।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम आय की यह योजना चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी और गरीबों के बैंक खातों में सीधे पैसा डाला जाएगा।
कांग्रेस की इस योजना को मनरेगा पार्ट-2 माना जा रहा है। बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि 5 सालों में जनता को काफी मुश्किलें हुईं, ऐसे में कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि हम गरीबों से न्याय करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि इस तरह की न्यूनतम आय योजना दुनिया में कहीं नहीं है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि न्यूनतम आय सीमा 12,000 रुपये होगी और इतना पैसा देश में मौजूद है। योजना के बारे में समझाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है कि 20 प्रतिशत सबसे गरीब परिवारों को हर साल 72,000 रुपये दिए जाएंगे।
इससे हर जाति, हर धर्म के गरीबों को फायदा होगा। राहुल ने कहा कि इस स्कीम के तहत हर गरीब की इनकम 12 हजार रुपये सुनिश्चित की जाएगी। स्कीम के तहत अगर किसी की इनकम 12 हजार से कम है, तो उतने पैसे सरकार उसे देगी।
जैसे- अगर किसी की इनकम छह हजार रुपये है, तो सरकार उसे 6 हजार रुपये और देगी। जब वह व्यक्ति 12 हजार की इनकम से ऊपर आ जाएगा, तो वह इस स्कीम से बाहर आ जाएगा। राहुल ने कहा कि देश के 5 करोड़ परिवारों और 25 करोड़ लोगों को इस स्कीम का सीधा फायदा मिलेगा।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि लोगों को झटका लगेगा पर देश में इतनी क्षमता है और हम आपको दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि 4-5 महीनों से दुनिया के अर्थशास्त्रियों से चर्चा कर इस स्कीम को तैयार किया गया है।
Leave a Reply