कानपुर, जिले के सीमावर्ती क्षेत्र फतेहपुर स्थित हथगाम के एक गांव से किशोरी को अगवा किया गया था। एक माह बाद बीत जाने के बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। यहां तक कि रिपोर्ट दर्ज करने की जगह पीडि़त परिवार को लौटा दिया। पीडि़त मां ने केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से मिलकर संदेह जताया है कि दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या कर शव गायब किया जा सकता है। प्रार्थना पत्र की प्रति प्रयागराज जोन के आइजी को भेजी गई है।
पीडि़ता ने प्रार्थनापत्र में बताया है कि 18 अक्टूबर को असोथर क्षेत्र के एक गांव निवासी आरोपित अपने साथी के साथ उसकी बेटी को धान के खेत से बाइक पर उठा ले गया था, लेकिन थाना पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। एसओ आदित्य सिंह ने कहा कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि किशोरी अपने मामा के साथ गई थी, फिर भी हल्का इंचार्ज रविकांत को किशोरी के मामा के यहां भेजा गया है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Leave a Reply