प्रेम-प्रसंग में डबल मर्डर, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली मारी

[object Promise]

मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र में सिरफिरे आशिक ने पहले प्रेम‍िका की हत्‍या कर दी फ‍िर खुद को भी गोली से उड़ा द‍िया। इस घटना से मैनाठेर थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस घटना के असल कारणों की तलाश में जुटी है।

सम्भल के नखासा थाना क्षेत्र के सिंहपुर साहनी गांव के मूल निवासी जयपाल ने आठ साल पहले मुरादाबाद हाईवे स्थित मैनाठेर थाना क्षेत्र के ईसागढ़ तिराहे को अपना नया ठिकाना बनाया। ईसागढ़-बरखेडा संपर्क मार्ग के किनारे मकान बनवा कर वह अकेले रहता था। ईसागढ़ तिराहे पर जयपाल और बिंटू के मकान आसपास हैं। बुधवार शाम करीब चार बजे बिंटू की 35 वर्षीय पत्नी प्रवेश देवी घर में अकेली थी। जबकि पति बाहर था। बच्चे भी घर से बाहर थे। तभी जयपाल उसके घर में घुस गया। कुछ ही देर बाद बिंटू के घर में गोली चलने की आवाज सुनी गई। मौके पर पहुंचते ही पड़ोसियों के होश उड़ गये। खून से लथपथ प्रवेश देवी व जयपाल जमीन पर छटपटा रहे थे। तब पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मैनाठेर पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही जयपाल की मौत हो चुकी थी। जबकि गंभीर रूप से घायल प्रवेश देवी को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रवेश देवी की मौत हो गई। कुछ ही देर में एसपी ग्रामीण विद्या सागर मिश्र घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल के निरीक्षण में पुलिस को एक तमंचा मिला। पुलिस ने तमंचा कब्जे में ले लिया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। दोनों शव मोर्चरी भेज दिए गए।

मैनाठेर के ईशागढ तिराहे पर दो लोगों की हत्या होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिया है। मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता लगेगा कि जयपाल व प्रवेश देवी की हत्या कैसे की गई है। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की भी बात प्रकाश में आई है। पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदू की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *