[object Promise]
नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने खाने पीने की चीजें महंगी होने पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि सब्जियां, खाने पीने की चीजों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हो रहे हैं। जब सब्जी, तेल, दाल और आटा महंगा हो जाएगा तो गरीब खाएगा क्या? ऊपर से मंदी की वजह से गरीब को काम भी नहीं मिल रहा है। बीजेपी सरकार ने तो जेब काट कर पेट पर लात मार दी है।
[object Promise]
Leave a Reply