प्रियंका गांधी ने कामाख्या मंदिर में किए दर्शन, चुनाव प्रचार शुरू

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए अपनी दो दिवसीय यात्रा सोमवार (1 मार्च) से असम में शुरू कर चुकी है। सबसे पहले कांग्रेस महासचिव गुवाहाटी पहुंचीं हैं, जहां वह कामाख्या मंदिर पहुंची हैं। उन्होंने वहां दर्शन किए। अब जहां उनके कार्यक्रम के मुताबिक वे चुनाव प्रचार शुरू करने के लिए लखीमपुर के लिए रवाना होंगी। बता दें कि उनकी यात्रा से उनकी पार्टी के अभियान को गति मिलने की उम्मीद है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन बार इस क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

प्रियंका ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर कई जिलों का दौरा कर सकती है, जहां भाजपा और उसके सहयोगी, एजीपी को मजबूत माना जाता है। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने आगामी चुनावों के मद्देनजर कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की है।

बता दें कि हाल ही में असम में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका लगा है। उसके सहयोगी दल बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने कहा कि वह कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल होगा। कांग्रेस ने इसका स्वागत किया है।

कब हैं चुनाव 

असम में इस बार तीन चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे। मतगणना सभी राज्यों में दो मई को होगी। उल्लेखनीय है कि असम विधानसभा का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है। राज्य में पहले चरण का मतदान 27 मार्च को, दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को और तीसरे चरण का मतदान छह अप्रैल को होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *