नई दिल्ली। जामिया और एमएमयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा के खिलाफ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं। जामिया और एमएमयू में छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस यह धरना दे रही है। दो घंटे तक इंडिया गेट पर कांग्रेस पार्टी धरना देगी। आपको बताते जाए कि जामिया में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान महिला छात्रों पर कथित तौर पर हिंसा की गई। छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उन पर हमला किया है, साथ ही कैंपस में आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है।
दिल्ली के कांग्रेस मुख्याल में प्रेस से बात करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पूरे देश ने देखा कि किस प्रकार से युवाओं और छात्रों पर सरकार हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंसा की जननी अगर सरकार ही बन जाए तो जनता क्या करेगी।
आपको बतातेे जाए कि विरोध कर रहे जामिया के छात्रों पर रविवार को पुलिस ने लाठी चार्ज किया था।
Leave a Reply