प्रयागराज : बलुआघाट पर स्‍वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, कोरोना से बचाव की दी सीख

[object Promise]

प्रयागराज, कार्तिक पूर्णिमा कल सोमवार को है। इसके मद्देनजर रविवार को शहर के बलुआघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रदेश मंत्री भाजपा एवं प्रांत संयोजक गंगा विचार मंच उत्तर प्रदेश अनामिका चौधरी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने यमुना घाट पर साफ-सफाई की। साथ ही लोगों को जल संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने के लिए पौधारोपण करने की सलाह दी। साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने का संकल्प दिलाया गया।

[object Promise]
गंगा विचार मंच की ओर से प्रयागराज के बलुआघाट पर स्‍वयंसेवकों ने स्‍वच्‍छता अभियान चलाया। इस दौरान यमुना के घाट की सफाई करके वहां मौजूद लोगों को जागरूकत किया गया। कोरोना संक्रमण काल में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की गई।

इस दौरान सतीश केसरवानी, दिनेश, चंदन, सुशील आदि स्‍वयंसेवकों ने लोगों से आग्रह किया कि गंगा के जल में घर की पुरानी मूर्तियों को विसर्जित न करें। कहा कि मूर्तियों को नदी के किनारे बनाए गए गडढे में ही डालें। स्‍नान के दौरान तटों पर स्वच्छता जरूर रखें। वहीं कोरोना वैश्विक महामारी के प्रति नेहा, नीलम, मंदाकिनी, सुमन, रूशाली, मृणाली, आयुषी, मीनू, अनीता ने लोगों को बताया कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए दो गज की दूरी बनाए रखें और चेहरों को मास्‍क से ढंके रहें। सरकार की कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

जितेंद्र, कालीचरण, राकेश, आशीष, प्रेम और अमन कुमार ने कहा कि हम सभी को अपने अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे जीवित करना चाहिए। अनामिका चौधरी ने यमुना नदी में घर के पुराने माला-फूल आदि को न डालने के लिए स्नानार्थियों से अपील किया। कैप्टन सुनील निषाद ने सभी उपस्थित स्वयंसेवकों एवं उपस्थित जन समुदाय को नदियों के संरक्षण, जल संरक्षण के लिए जल योद्धा बनने तथा पालीथीन मुक्त नदी तट के लिए शपथ दिलाई। साथ ही कोरोना वायरस से बचने के लिए घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क लगाने की अपील की। स्नानार्थियों,घाटियों, नाविकों एवं तटों पर निवास करने वाले लोगों को कोरोना वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क का वितरण किया गया।

स्‍वच्‍छता व जागरूकता में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम में सतीश केसरवानी पार्षद, जितेंद्र शुक्ला, अमन कुमार, नेहा केशरी, विजय केशरी, नीलम शुक्ल, सुमन बाला, दिनेश श्रीवास्तव, प्रेम सोनी, वंदना सोनी, रौनक सोनी, मीनू पांडे, रूशाली मिश्रा, मृणाली मिश्रा, राकेश मिश्रा, आयुषी, सिम्मी श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अनीता तिवारी, गीता गुप्ता, सुशील निषाद, चंदन निषाद, अन्नू निषाद, राहुल मिश्रा, योगेश कुमार, कालीचरण, आकाश निषाद आदि के साथ नगर निगम तथा नमामि गंगे के कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *