प्रयागराज, नए कृषि कानूनोंं को लेकर आंदोलित किसानों के समर्थन में सोमवार को सपाई सड़क पर उतरे। प्रयागराज और प्रतापगढ़ के साथ ही कौशांबी जिला मुख्यालय मेंं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के लिए जा रहे तमाम पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं झलवा में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन किया। अब तक प्रयागराज में करीब 100 को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया।
प्रयागराज में कलेक्ट्रेट ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के दौरान सपाई हिरासत में लिए गए। प्रदर्शन करने वालों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट जाने वाले रास्तों की बैरीकेडिंग की गई है। वहीं प्रतापगढ़ मेंं सपाइयों ने शहर के पुराना मालगोदाम रोड से जुलूस निकाला। एमडीपीजी कालेज के सामने से होकर भंगवा चुंगी की तरफ सपाइयों जिला उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, वासिक खान, शांती सिंह, सुषमा पाल सहित डेढ़ दर्जन सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इन्हें तिलक कालेज में रखा गया है। पूरे शहर में फोर्स मुस्तैद है।
कौशांबी जिला मुख्यालय मंझनपुर में भी पुलिस कलेक्ट्रेट के आसपास मौजूद है। जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में रोक लिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पिपरी थाने में सपाइयों को ले जाया गया है।
प्रयागराज में आम आदमी पार्टी से ये हुए गिरफ्तार
1- शिमला श्री त्रिपाठी (प्रदेश सचिव)
2- अंजनी कुमार मिश्रा (प्रदेश सचिव)
3- सर्वेश यादव (जिला महासचिव)
4- ज्योति प्रकाश चौबे (महानगर अध्यक्ष)
5- रामेंद्र पांडे (जिला उपाध्यक्ष)
6- पूनम सिंह (महिला जिला अध्यक्ष)
7- संजीव मिश्रा (जिला यूथ अध्यक्ष)
8- वीरेंद्र कुशवाहा (जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष)
9- सुनैना (जिला महिला उपाध्यक्ष)
10- संजय पांडे प्रचंड
11- आरआर मिश्रा (शहर उत्तरी विधानसभा अध्यक्ष)
12- राम लखन चौरसिया (विधानसभा पश्चिमी अध्यक्ष)
13- हरेंद्र प्रताप सिंह (मीडिया प्रभारी महानगर)
14- शुभम केसरवानी ( दक्षिणी विधानसभा कोषाध्यक्ष)
15- मुकेश जयसवाल
16- मोहम्मद अकबर (महासचिव पश्चिमी विधानसभा)।
Leave a Reply