प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुमाला मंदिर पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुमाला मंदिर पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना

तिरुपति। मालदीव और श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम आंध्र प्रदेश स्थित तिरुपति पहुंचे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन, मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी और अन्य ने कोलंबो से यहां पहुंचे प्रधानमंत्री का रेनीगुंता में तिरुपति हवाई अड्डे पर स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित किया और आंध्र प्रदेश की जनता से विकास का वायदा किया।

इसके बाद पीएम मोदी तिरुपति स्थित तिरुमाला मंदिर मे भगवान वेंकटेश्वर की पूजा-अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी के साथ आंध्र प्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के सीएम से वादा किया कि वह प्रदेश के विकास के लिए हरसंभव मदद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुपति में रैली के दौरान कहा कि चुनाव खत्म हो गया है और अब जनता की सेवा का समय आ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरुमाला मंदिर पहुंचे और भगवान वेंकटेश्वर की पूजा अर्चना

उन्होंने कहा कि हम जनता के सुख-दुख से हमेशा जुड़े रहेंगे। पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के नवनिर्वाचित सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे और उन्हें केंद्र सरकार हरसंभव मदद करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *