प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे जवानों संग दिवाली मनाने के लिए जम्मू कश्मीर

[object Promise]

श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार दोपहर दिवाली मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के राजौरी पहुंचे। वे लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर तैनात जवानों के साथ त्योहार मनाएंगे। अधिकारियों से प्राप्त सूचना के मुताबिक पीएम सैन्य टुकडिय़ों के साथ दिवाली मनाने राजौरी पहुंच गए हैं। आज ही इंफैन्ट्री दिवस समारोह भी है।

यह समारोह वर्ष 1947 में जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब देने वाली भारतीय सैनिकों की पहली टुकड़ी के लिए समर्पित दिवस है। मोदी एलओसी पर तैनात सैनिकों के साथ बातचीत कर दिवाली मनाने के लिए सीधे सीमावर्ती जिले में स्थित सेना के ब्रिगेड मुख्यालय के लिए निकल गए हैं।

वे सत्ता में आने के बाद से हर बार सीमावर्ती राज्य में सैनिकों के साथ दीपावली मनाते आ रहे हैं। साल 2014 में उन्होंने लद्धाख के सियाचीन में तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। वे 2015 में पीएम पंजाब सीमा पर पहुंचे थे।

पीएम ने 2016 में हिमाचल प्रदेश में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस, 2017 में जम्मू-कश्मीर के गुरेज और 2018 में भारत-चीन सीमा के नजदीक सेना और आईटीबीपी जवानों संग दिवाली मनाई थी। दिवाली पर पीएम ने तीसरी बार जम्मू कश्मीर का दौरा किया है। पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है। मोदी ने कहा था कि वे जवानों को ही अपना परिवार मानते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *