प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के समेत दिग्गजों ने बूटा सिंह के निधन पर जताया दुख

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। दलितों के मसीहा बूटा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दुख जताया है। दुख जताते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया।

[object Promise]
दलितों के मसीहा बूटा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने दुख जताया है। बता दें कि गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज रहे हैं बूटा सिंह।

ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि ‘श्री बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे उनके निधन से मैं दुखी हूं. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है’। वहीं कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने भी बूटा सिंह के निधन पर जताया है। बूटा सिंह के बेटे पर फोन पर बातचीत करते हुए उन्होंने दुख जताया।

देश ने खोया एक सच्चा जनसेवक- राहुल गांधी

उधर, कांग्रेस नेता राहुल ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,’ ‘सरदार बूटा सिंह जी के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं’।

लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर रह चुके बूटा सिंह का आज यानी 2 जनवरी की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 86 वर्षीय बूटा सिंह का राजधानी नई दिल्ली में निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा। वर्ष 1934 जालंधर जिले में जन्मे बूटा सिंह राष्ट्रीय राजनीति का एक बड़ा नाम थे।  वह आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *