प्रत्येक माह के क्रमिक व मासिक लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति किये जाने का दिये निर्देश

[object Promise]

ब्यूरो रिपोर्ट:-धर्मेन्द्र कुमार कन्नौजिया
कुशीनगर:-जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार सिंह ने कर-करेत्तर, भू-राजस्व, विविध देयो की वसूली तथा राजस्व कार्यो की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक माह के क्रमिक व मासिक लक्ष्य की शतप्रतिशत पूर्ति किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होने राजस्व कार्यो का भी प्राथमिकता के साथ निस्तारित किये जाने को कहा , साथ ही इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता के लिये आगाह भी किया।
जिलाधिकारी श्री सिंह कलक्ट्रेट सभागार में उपरोक्त कार्यो की प्रगति समीक्षा कर रहे थे। उन्होने वाणिज्य कर को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत कैम्प लगा कर व्यापारियों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिये , साथ ही साप्ताहिक बैठक कर जीएसटी के सम्बंध में जानकारी दिए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होने आबकारी विभाग की समीक्षा दौरान मासिक लक्ष्य शत प्रतिशत पूर्ण किये जाने का निर्देश दिये, तथा स्टैम्प के सम्बंध में उन्होंने सम्बंधित को अभियान चलाकर वसूली लक्ष्य को पूर्ण किये जाने व फिडिंग का कार्य भी किये जाने हेतु निर्देशित किया।
डॉ0 सिंह ने सभी सम्बंधित विभागों को निर्देशित किया कि जनवरी के अंत तक हर हाल में शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित करें। इसी प्रकार परिवहन,विधुत,मंडी,खनन,सहित वन विभाग आदि विभागो की वसूली कार्यो की गहनता से अनुश्रवण किया तथा संबंधित अधिकारियों को और सुधार लाये जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने राजस्व वादो का निस्तारण दायरा से अधिक हर हाल में किये जाने का निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित पीठासीन अधिकारी अपनी न्यायालयों में बैठे और ऐसे वादो का निस्तारण सुनिश्चित करें। कर्मचारियों के लम्बित प्रेंशन प्रकरणो सहित अन्य राजस्य कार्यो को प्राथमिकता के साथ निस्तारित किया जाय
बैठक में अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय, जॉइंट मजिस्ट्रेट/ उप जिलाधिकारी कसया अभिषेक पाण्डेय, उप जिलाधिकारी पड़रौना रामकेश यादव,तमकुही राशिद अनवर,कप्तानगंज अरविंद कुमार,हाटा प्रमोद कुमार,खडडा देशदीपक सिंह्र, ए0आर0टी0ओ0 सहित तहसीलदार गण व अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *