पोखर के पास खेल रही बच्‍ची से किशोर ने किया दुष्‍कर्म, मुकदमा दर्ज

[object Promise]

अलीगढ़, क्वार्सी क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस के ही 16 साल के किशोर ने घटना को अंजाम दिया। मामला तीन दिन पुराना है। लोकलाज के चलते बच्ची के पिता ने पुलिस को जानकारी नहीं दी थी। पुलिस ने आरोपित को संरक्षण में ले लिया है। उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

लोकलाज के डर से पिता ने पुलिस को नहीं बताया

क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव इलाके में रहने वाले मजदूर ने शुक्रवार रात पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। बताया था कि चार नवंबर को दोपहर तीन बजे उसकी आठ साल की बेटी पोखर के पास खेल रही थी। तभी गांव का ही 16 वर्षीय किशोर आया और बेटी को बिटोरे के बीच ले जाकर दुष्कर्म किया। बेटी रोते हुए घर आई और पूरी बात बताई। पिता ने फौरन बेटी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चला। पिता के मुताबिक, लोकलाज के चलते पुलिस को सूचना नहीं दी थी। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित किशोर के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित पुलिस संरक्षण में है। उसे किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *