पूर्व कांग्रेस नेता प्रियरंजन दासमुंशी का निधन, 8 साल से थे कोमा में
अक्टूबर, 2008 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. उसके बाद वह न तो बोल पा रहे थे और न ही किसी को पहचान पा रहे थे. उन्हें दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ (AIIMS) में भर्ती कराया गया था, जहां से बाद में उन्हें अपोलो अस्पताल में ले जाया गया था.
2014 में जब बीजेपी सत्ता में आई तो, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि प्रियरंजन दासमुंशी के स्वास्थ्य पर होने वाले खर्च का वहन सरकार करेगी. वह 2008 से ही सपोर्टिव केयर पर चल रहे थे.
Priya Ranjan Dasmunsi, former All India Football Federation President and leader of the Congress party, passes away at the age of 72. He was in coma since long pic.twitter.com/62R4zR0PRA
— ANI (@ANI) November 20, 2017
प्रियरंजन दासमुंशी के निधन पर राहुल गांधी ने शोक जाहिर किया है. उन्होंने ट्वीट किया-‘एक नेता और अच्छे इंसान के तौर पर हम प्रियरंजन दासमुंशी को हमेशा याद करेंगे. बंगाल और कांग्रेस पार्टी ने एक अच्छा नेता खो दिया. हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है.’
We will miss Priya Ranjan Dasmunsi ji. A brilliant political mind and a good human being. Bengal and the Congress party have lost a tall leader. Our thoughts are with Deepa ji today.
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 20, 2017
अपने राजनीतिक जीवन में प्रियरंजन दासमुंशी कई अहम पद संभाला. पहली बार वह 1971 में दक्षिणी कोलकाता लोकसभा सीट से सांसद चुने गए. 1985 में पहली बार राजीव गांधी कैबिनेट में शामिल किया गया.
प्रियरंजन दासमुंशी अंतिम बार वर्ष 2004 में रायगंज सीट से ही लोकसभा चुनाव लड़ा था. यहां उन्हें जीत हासिल हुई थी.
बता दें कि प्रियरंजन दासमुंशी के परिवार में उनकी पत्नी दीपा दासमुंशी और बेटी प्रियदीप दासमुंशी हैं. उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास पर होगा.
ये भी पढ़ें: चार दिसंबर को कांग्रेस के अध्यक्ष बन जाएंगे राहुल गांधी!
Leave a Reply