[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : पूर्वांचल व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होने वाले भव्य प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर रविवार को पडरौना नगर के जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में व्यापारियों ने बैठक का आयोजन किया। इस दौरान आगामी 3 फरवरी को गोरखपुर के दाउदपुर आर्यन हॉस्पिटल के बगल कमला मैरेज हाल बेतियाहाता में होने वाले पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन को लेकर कुशीनगर के व्यापारियों से इस भव्य सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने आगामी 3 फरवरी को गोरखपुर में होने वाले पूर्वांचल व्यापार मंडल द्वारा प्रांतीय सम्मेलन में देवरिया कुशीनगर महाराजगंज के व्यापारियों के आलावा यहां पडरौना से जुड़े व्यापारियों से इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा को तय करते हुए कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की ।
पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने कहा गोरखपुर के धरती पर आगामी 3 फरवरी को होने वाले पूर्वांचल व्यापार मंडल द्वारा ग्यारहवां स्थापना दिवस में शामिल होने वाले व्यापारियों की सरल जीएसटी.बाटमाप तथा अन्य व्यापारी समस्याओं का समाधान करते हुए. व्यापारियों की समस्याओं की समस्याओं की हल अधिकारियों के बीच की निकाली जानी है.जबकि व्यापारियों को गौरव एवं सम्मान व बिकास के प्रति चर्चा की जाएगी। बैठक में गोरखपुर पूर्वांचल व्यापार मंडल के प्रभारी आशीष मणी ने बैठक में आए हुए सभी व्यापारियों से सदस्यता अभियान से लेकर व्यापारियों द्वारा अपने अपने जिले व नगर से 15 जनवरी तक होर्डिंग बैनर पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी निभाते हुए 25 जनवरी को अपने प्रमुख बाजारों में बैठक करने के साथ 21 जनवरी को जिले एवं नगर के प्रमुख बाजारों से वाहन रैली निकालकर व्यापारी जागरूकता अभियान चलाए जाने पर जोर दी l
इतना ही नहीं 3 फरवरी को गोरखपुर व्यापार सम्मेलन को सफल बनाने के लिए उन्होंने व्यापारियों को अपने निजी संसाधनों से काफिला बनाकर गोरखपुर के दाउदपुर आर्यन हॉस्पिटल के निकट बेतियाहाता कमला मैरिज हॉल में पहुंच व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता पूर्व उप मेयर एवं पार्षद महापालिका जितेंद्र ने किया। तथा संचालन पप्पू सोनी ने की। इस अवसर पर वाजिद अली,विनोद अग्रहरि, संजय जायसवाल,जीवन देव वर्मा,दिनेश गुप्ता,ज्ञानेंद्र मणि त्रिपाठी,सत्य प्रकाश गुप्ता, निर्मल साहा,अशोक अग्रवाल,गौरी शंकर शर्मा, ओम प्रकाश यादव,शैलेंद्र सिंह प्रधान,कुलदीप अग्रवाल,ओमप्रकाश कसौधन,मोहन पटेल,ईश्वर जायसवाल,अमित शर्मा, दिनेश गुप्ता,मन्ना,बालकृष्ण गोड,सुरेश विश्वकर्मा,नंदलाल आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply