पूरे देश में भाजपा चलाएगी जनजागरण अभियान, देंगे जानकारी CAA, NCR और NPR के बारे में

[object Promise]

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन कानून (CAA), राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) को लेकर पूरे देश में जन जागरण अभियान चलाएगी।

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज जन जागरण अभियान के लिए बनाई कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक भी की। इस दौरान यह तय किया गया कि पूरे देश में 15 दिन का कार्यक्रम चलाया जाएगा। भाजपा एनआरसी, सीएए और एनपीआर को लेकर डोर-टू-डोर अभियान भी करने वाली है।

भाजपा चलाएगी डोर-टू-डोर अभियान …
भाजपा के जरिए डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से 3 करोड़ मुस्लिम परिवारों को सीएए, एनआरसी और एनपीआर के बारे में बताएंगे। वहीं बीजेपी इन मुद्दों को लेकर 250 प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की योजना है। इसके साथ ही 200-1000 के समूहों की बैठकें आयोजित की जाएंगी।
आपको बताते जाए कि देश में एनआरसी और सीएए को लेकर लोग सड़कों पर उतर गए हैं। इस बैठक में बीएल संतोष, मुख्तार अब्बास नकवी, किरण रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, अनुराग ठाकुर, देवेंद्र फड़नवीस आदि भाजपा नेता शामिल हुए।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *