नई दिल्ली । बीजेपी नेता नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना थी। इसके बाद पीएम मोदी ने कई ऐसे कदम भी उठाए जो ऐतिहासिक तो कहे ही जा सकते हैं, चौंकाने वाले भी हैं। पीएम मोदी ने कई ऐसे कदम उठाए जिससे देश ही नहीं, पूरी दुनिया चौक गई। पिछले पांच साल के कार्यकाल में पीएम मोदी ने ऐसे कई फैसले लिए हैं जिनकी भनक न तो विपक्ष को लगी, न ही सत्तापक्ष के नेताओं, उनके किसी मंत्री या मीडिया को।
राफेल सौदा
वायु सेना की जरूरत पूरा करने के लिए विमान सौदा करने का प्रयास यूपीए सरकार में ही शुरू हुआ था। साल 2012 में राफेल को एल-1 बिडर घोषित किया गया और इसके मैन्युफैक्चरर दसॉ एविएशन के साथ कॉन्ट्रैक्ट पर बातचीत शुरू हुई। लेकिन यूपीए सरकार के दौरान इस पर समझौता नहीं हो पाया, क्योंकि खासकर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के मामले में दोनों पक्षों में गतिरोध बन गया था। साल 2014 में जब नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो उसने इस दिशा में फिर से प्रयास शुरू किया। इस मामले में पीएम मोदी ने देश काे चौंका दिया। पीएम मोदी ने साल 2015 में फ्रांस यात्रा के दौरान यह घोषणा की कि राफेल डील पक्की हो गई है। उनकी इस यात्रा के दौरान ही भारत और फ्रांस के बीच इस विमान की खरीद को लेकर समझौता किया गया। इस समझौते में भारत ने जल्द से जल्द 36 राफेल फ्लाइ-अवे यानी उड़ान के लिए तैयार विमान हासिल करने की बात कही।
सर्जिकल स्ट्राइक
28-29 सितंबर 2016 की रात में भारतीय सेना ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकवादी लांच पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुनिया को चौंका दिया। 29 सितंबर को दिन में तत्कालीन डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने आनन-फानन में बुलाए गए संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने कहा कि भारत ने नियंत्रण रेखा के पार स्थित आतंकी शिविरों पर सर्जिकल हमले किए जिनमें आतंकवादियों को भारी नुक्सान पहुंचा है और अनेक आतंकवादी मारे गए हैं।
नोटबंदी
8 नवंबर, 2016 का ऐतिहासिक दिन देश में शायद ही किसी को भूला हो। इस तारीख को रात 8 बजे पीएम मोदी टीवी पर आए और अचानक उन्होंने घोषित कर दी कि उसी दिन रात 12 बजे से 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए । उनकी इस घोषणा से पूरा देश सन्न रह गया। इस बारे किसी को भी जानकरी नहीं थी कि मोदी क्या घोषणा करने वाले हैं।
जीएसटी
जीएसटी का मतलब है एक राष्ट्र, एक टैक्स। इस नए टैक्स सिस्टम में सभी वस्तुओं के अलग-अलग टैक्स नहीं देना होगा और पूरे देश में एक ही टैक्स व्यवस्था लागू की गई है। यह साल 1991 के बाद से अर्थव्यवस्था के उदारीकरण के बाद ये वित्तीय क्षेत्र में सुधार को लेकर सबसे बड़ा कदम है, जिसे लागू करने के लिए पिछली सरकार प्रयासरत थी। मोदी सरकार ने 1 जुलाई, 2017 को सामान और सेवा (जीएसटी) संसद के सेंट्रल हॉल में आधी रात को संसद के विशेष सत्र में शुरू किया।
सामान्य वर्ग आरक्षण
मोदी सरकार का देश का सबसे हालिया चौंकाने वाला कदम है सामान्य वर्ग को मिला आरक्षण। सरकार ने 7 जनवरी को बड़ा फैसला करते हुए सामान्य वर्ग के गरीब लोगों के लिए सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दस फीसदी आरक्षण देने का फैसला किया। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को आरक्षण देने के ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक को बुधवार यानी 9 जनवरी को संसद की मंजूरी मिल गई। अब इस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का इंतजार है। इस कदम से भी पीएम मोदी ने देश का चौंका दिया।
Leave a Reply