[object Promise]
पूरनपुर(पीलीभीत )भारतीय किसान यूनियन(अम्बावता) के जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ने विभिन्न मांगों को लेकर सहायक खंड विकास अधिकारी के द्वारा जिला अधिकारी को दिया गया ज्ञापन अवगत कराया गया है पूरनपुर ब्लाक में जो हो रहा भ्रष्टाचार उस पर अंकुश लगाने के लिए और भ्रष्टाचार रोकने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश जिला अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ संजीव शरण सक्सेना जिला महासचिव भारतीय किसान यूनियन अंबावता गुट के अन्य सभी पदाधिकारियों ने मिलकर गरीब जनता की आवाज को उठाया।जिलाध्यक्ष ने कहा कि इतना बड़ा भ्रष्टाचार देखने को मिला है ग्राम पंचायत हरिपुर कला में जिसकी अभी तक अधिकारियो द्वारा कोई जाँच नहीं की गई।
ग्राम वासियों का कहना है कि ग्राम हरिपुर कला में गरीब महिला से आवास के नाम पर ₹30000 की मांग की गई। गरीब महिला के पास 30,000 ना हो पाने के कारण महिला को अपात्र कर दिया। जिन लोगों ने नरेगा में काम किया उन लोगों का पैसा रोजगार सेवक ने उनके खाते में नहीं बल्कि स्वच्छता ग्राही कर्मचारी के परिवार वालों के खाते में भेज कर पैसे का दुरुपयोग किया।जिन्होंने काम किया उन्हें पैसा नहीं दिया जा रहा है l स्वच्छाग्राही कर्मचारी पर ग्राम वासियों ने आरोप लगाया है कि साथ में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भी सभी के पास जाकर सच्चाई को देखा तब मालूम हुआ कर्मचारी ने वाकई गरीबों से 1500 से ₹2000 लेकर गरीबों से धन उगाही का काम किया है शौचालय सूची में सर्वे दिखाकर जनता से लूटने का काम बड़े जोरों पर है चल रहा है। गरीब जनता की सुनबाई ना होने पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ ने शासन प्रशासन को ये अवगत कराया है कि आगामी 28 तक कोई कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
Leave a Reply