रिपोर्ट ज़ाहिद अली
पूरनपुर- संदिग्ध परिस्थितियों में सांड (बैल) की प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में मौत हो गई जिसको मरे हुए लगभग 1 सप्ताह हो गया है। जिसका अभी तक जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा अंतिम संस्कार नहीं कराया गया जिसके चलते उस स्थान पर काफी बदबू फैलने लगी है जिससे राहगीरों को एवं मोहल्ले वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। फैल रहीं बदबू के चलते कई बीमारियां भी पनप सकती हैं कोरोना जैसी महामारी की इस घड़ी में इस प्रकार से सड़ रहे सांड के शरीर की बदबू खतरे से खाली नहीं,जो की चिंता का विषय बना हुआ है।
आपको बताते चलें विकास खंड पूरनपुर की ग्राम पंचायत जगतपुर के प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में एक सांड की संदिग्ध स्थितियों में मौत हो गई थी अधिक समय हो जाने के कारण उसके शरीर से दुर्गंध फैलने लगी है वैसे तो सांड का अंतिम संस्कार किसी भी सामान्य व्यक्ति द्वारा किया जा सकता था लेकिन समस्या यह है कि जब सांड जख्मी था तो वहां अतिरिक्त कक्ष के अंदर चला गया और उसके ही अंदर मौत हो गई,मौत हो जाने के बाद उसका शरीर काफी फूल गया है जोकि दरवाजे से निकाल पाना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।संबंधित व्यक्तियों को सूचना देने के बाद भी उक्त प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई है।
Leave a Reply