पुलशॉट लगाने में रोहित शर्मा को कैसे महारथ हुई हासिल, खोला राज अभिषेक नायर ने

[object Promise]

नई दिल्ली, रोहित शर्मा की जीवनी पर एक किताब जल्द ही आ रही है जिसका नाम है द हिटमैन : द रोहित शर्मा स्टोरी। इस खिताब रोहित शर्मा की जिंदगी से जुड़ी कई दिलचस्प बातों का जिक्र होगा और रोहित के साथ रहने कई सारे लोगों ने इसमें उनसे जुड़ी कई सारी बातों का जिक्र किया है। ये बात जग जाहिर है कि रोहित शर्मा बड़े शॉट्स लगाने में कितने माहिर हैं और जब बात पुल शॉट की आती है तो उनका कोई जोड़ नहीं है। वो बेहद आसानी के साथ ये शॉट लगाते हैं और ये सबसे लिए हैरान करने वाला होता है।

[object Promise]
रोहित शर्मा अगर एक बार क्रीज पर जम जाते हैं तो फिर गेंदबाजों की खैर नहीं होती। वो बड़े-बड़े शॉट्स लगाने में माहिर हैं और जब बात पुल शॉट की आती है तो रोहित का जवाब नहीं है। अब अभिषेक नायर ने बताया वो इसमें कैसे माहिर बने।

अब रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी अभिषेक नायर ने बताया है कि पुल शॉट लगाने में वो कैसे एक्सपर्ट बने। रोहित के जीवन पर आने वाली किताब में उनके पुल शॉट एक्सपर्ट बनने के बारे में बात करते हुए नायर ने बताया कि, मुंबई में टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना आम है और इसमें आपको छक्कों का बादशाह होना पड़ता है। रोहित शर्मा ने इसी दौरान पुल शॉट में महारथ हासिल की थी। शॉर्ट गेंद पर वो पुल या हुक शॉट लगाने से बिल्कुल भी नहीं चूकते। वो कवर प्वाइंट और स्वीपर कवर पर भी आसानी से छक्के लगाते हैं तो किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल काम होता है। बल्लेबाज अक्सर मिड विकेट पर ही छक्के लगाते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *