जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले से पूरा देश सकते में आ गया था। इधर टीवी और फिल्म जगत के सितारे भी इस हमले को कायरतापूर्ण बता रहे थे। तो वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू भी हमले पर विवादित बयान देकर फंस गए थे।
अब टीवी एक्ट्रेस और मशहूर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा की कलाकार मुनमुन दत्ता भी घेरे में आ गई हैं।
ऐसे में मुनमुन को सोशल मीडिया पर काफी सारे अपशब्द कहे जा रहे हैं और उन्हें देशद्रोही तक कहा जा रहा है। जबकि मुनमुन ने अपनी तरफ से खबर पर बात भी रखी है। उन्होंने साफ कहा है कि यह बयान उन्होंने नहीं दिया है. इस वेबसाइट ने बिना उनसे कोई बात किये, उनके नाम का इस्तेमाल किया है और इसके लिए अब उन्होंने पुलिस का सहारा लेने की भी बात की है।
हाल ही में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में हमने अपने 40 से अधिक जवानों को हमेशा के लिए खो दिया और इस घटना के बाद पूरा देश आक्रोश में दिखा।
आम लोगों के साथ-साथ फिल्म और टीवी जगत के सिलेब्रिटीज सामने आए और उन्होंने तरह-तरह से इस घटना के प्रति अपनी श्रद्धांजलि और शोक व्यक्त किया है। जहां देश का हर एक इंसान इस घटना से नाराज दिखा, वहीं तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता का कुछ ऐसा बयान सामने आया, जिसमें कहा गया था कि यह घटना कोई बड़ी बात नहीं, हमारे देश के जवान फौज में जाते ही इसलिए हैं।
अब ऐक्ट्रेस मुनमुन ने ट्वीट कर अपने इन बयानों को फेक बताया है और इसके पीछे जो भी हैं, उनके खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने की धमकी भी दी है।
I have been suddenly seeing these #fake quotes in my name about the #PulwamaAttack . People in Twitter knows the truth, have seen my tweets but this is too much. Sorting legal actions against it. M sure some retarded jobless wanted to create controversy in my name. pic.twitter.com/q1x1dAivPj
— Munmun Dutta (@moonstar4u) February 25, 2019
बता दें कि टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ऐक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (बबीता जी) ने ट्वीट कर कहा है, पुलवामा अटैक पर मेरे इस फेक कोट्स पर मेरी अचानक नजर पड़ी। ट्विटर पर लोग सच्चाई जानते हैं और मेरे ट्वीट्स भी उन्होंने देखे होंगे, लेकिन यह तो अति हो गई। मैं इनके खिलाफ लीगल ऐक्शन लेने की तैयारी कर रही हूं। यकीनन कुछ बेवकूफ बेरोजगार लोग मेरे नाम से कॉन्ट्रोवर्सी क्रिएट करना चाह रहे होंगे।
Leave a Reply