पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या पर आए फैसले के खिलाफ

पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या पर आए फैसले के खिलाफ

नई दिल्ली। सुन्नी वक्फ बोर्ड की ओर से अयोध्या विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर पुनर्विचार याचिका दायर नहीं की जाएगी। सुन्नी वक्फ बोर्ड के जफर फारुकी ने बताया कि बोर्ड अयोध्या विवाद पर आए फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा। बोर्ड की ओर से फैसले का स्वागत किया गया है और उन्होंने कहा कि हम पहले से कह चुके हैं कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आएगा उसे दिल से माना जाएगा। फारुकी ने कहा कि सभी को भाईचारे के साथ इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। आपको बताते जाए कि इस केस में सुन्नी वक्फ बोर्ड एक अहम पक्षकार है।

शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने बताया कि हम विनम्रतापूर्वक सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं। मैं ऊपरवाले को धन्यवाद देता हूं कि मुस्लिम समाज के ज्यादातर लोगों ने इस निर्णय को स्वीकार कर लिया और विवाद का निपटारा हो गया। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को फैसले के बाद पुनर्विचार याचिका दाखिल करने का हक है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *